America Iran Tension पश्चिम एशिया संकट गहराया, भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए इमरजेंसी नंबर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सरकार ने सतर्क रहने की अपील की है।

Indian Helpline Numbers:अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में स्थिति तेजी से बदल रही है। ऐसे माहौल को देखते हुए भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने प्रभावित इलाकों में रह रहे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मंत्रालय का कहना है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसी वजह से अलग-अलग देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

कंट्रोल रूम सुबह 9 से रात 9 तक

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह कंट्रोल रूम रोजाना सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा। किसी भी तरह की आपात स्थिति में भारतीय नागरिक या उनके परिवार के लोग यहां संपर्क कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर

1800118797 जारी किया गया है। इसके अलावा +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905 नंबरों पर भी सहायता ली जा सकती है।

खाड़ी देशों के लिए जारी नंबर

सरकार ने खाड़ी और पश्चिम एशिया के कई देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

बहरीन में मदद के लिए +973 39418071 नंबर उपलब्ध है। ईरान में रह रहे भारतीय +98 9128109115, +98 912810910 और +98 932179359 पर संपर्क कर सकते हैं।

इराक के लिए +964 771 651 1185 और +964 770444 4899 नंबर जारी किए गए हैं। इजरायल में मौजूद भारतीय +972 54 7520711 और +972 54 2428378 पर कॉल कर सकते हैं। जॉर्डन के लिए +962 770 422 276 नंबर दिया गया है।
कुवैत में +965 65501946, लेबनान में +961 76860128 और ओमान में +968 98282270 (व्हाट्सएप) तथा 80071234 (टोल फ्री) नंबर जारी किए गए हैं।

कतर में +974 55647502 पर संपर्क किया जा सकता है। फिलिस्तीन के रामल्लाह में +970 592916418 नंबर उपलब्ध है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में +966 11 4884697 और 800 247 1234 (टोल फ्री) नंबर जारी किए गए हैं। जेद्दा में +966 126648660 और +966 12 2614093 पर सहायता मिल सकती है।

संयुक्त अरब अमीरात में +971 543090571 (व्हाट्सएप) और 800 46342 (टोल फ्री) नंबर जारी किए गए हैं।

अफवाहों से बचने की अपील

विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस समय सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि विदेश में रहने वाले हर भारतीय की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर तुरंत नजदीकी भारतीय दूतावास या कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version