Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

ईरान-अमेरिका तनाव के कारण भारत में गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। सरकार ने एलपीजी उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ाया, वैकल्पिक स्रोतों से गैस और कच्चा तेल खरीदने के कदम उठाए और लोगों से घबराहट में सिलेंडर न जमा करने की अपील की।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 11, 2026
in विदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Iran US Conflict Impact On LPG Supply: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। देश के कई शहरों में एलपीजी गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण कुछ जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट तक बंद करने पड़े हैं। वहीं कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग सिलेंडर जल्दी पाने के लिए पहले से ही बुकिंग कर रहे हैं, जिससे दबाव और बढ़ गया है।

सरकार ने की लोगों से अपील

इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ज्यादा सिलेंडर बुक न करें और उन्हें जमा करके न रखें। पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर की सप्लाई जारी है, लेकिन फिलहाल बुकिंग के करीब ढाई दिन बाद ही सिलेंडर मिल पाएगा। सरकार का कहना है कि अगर लोग घबराहट में ज्यादा बुकिंग करेंगे तो सप्लाई व्यवस्था पर और दबाव पड़ सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से मंगाता है। इसमें से करीब 90 प्रतिशत सप्लाई होर्मुज की खाड़ी के रास्ते आती है। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने 8 मार्च को देश की सभी रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था।

घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी

सरकार के इन कदमों का असर भी दिखाई देने लगा है। अधिकारियों के अनुसार देश में एलपीजी का घरेलू उत्पादन करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इस अतिरिक्त गैस को सीधे घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा गैर-घरेलू एलपीजी यानी कमर्शियल गैस की सप्लाई में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

गैस की कीमत और सरकारी सब्सिडी

सरकार का कहना है कि गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े इसके लिए सरकार खुद इसका बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। फिलहाल दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जो हाल ही में 60 रुपये बढ़ाई गई है। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर की कीमत करीब 613 रुपये रखी गई है। जुलाई 2023 के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत लगभग 41 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

कच्चे तेल और गैस का आयात

सरकार ने यह भी बताया कि देश में प्राकृतिक गैस की रोजाना खपत लगभग 189 मिलियन एमएमएससीएमडी है। इसमें से करीब 97.5 एमएमएससीएमडी गैस देश में ही पैदा होती है और बाकी का आयात किया जाता है। मौजूदा हालात में करीब 47.4 एमएमएससीएमडी गैस आयात प्रभावित हुआ है। इसकी भरपाई के लिए नई जगहों से गैस खरीदी जा रही है और दो एलएनजी कार्गो भारत की ओर भेजे जा चुके हैं।

वैकल्पिक रास्तों से तेल सप्लाई

कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर भी सरकार सतर्क है। भारत करीब 40 देशों से कच्चा तेल खरीदता है। अधिकारियों के अनुसार अब लगभग 70 प्रतिशत तेल होर्मुज की खाड़ी के अलावा दूसरे रास्तों से मंगाया जा रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा 55 प्रतिशत था। रिफाइनरियां भी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं, ताकि देश में ईंधन की कमी न हो।

Tags: India Energy NewsLPG Supply Crisis
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist