Iraq Marriage Age: इराक में 9 साल की उम्र में शादी का प्रस्ताव, जानिए अन्य मुस्लिम देशों में क्या है नियम

मुस्लिम देश जहां महज 9 साल की बच्चियों से शादी करने का कानूनी अधिकार देने वाला प्रस्ताव पेश किया गया है जिससे उन बच्चियों को पुरुषों द्वारा शोषण का शिकार बनने की अनुमति मिल सकती है। इस प्रस्ताव को संसद से पास कराने की तैयारी बड़े जोरों से चल रही है जिसके तहत 9 साल की उम्र की बच्चियों से विवाह करना कानूनी रूप से मंजूर किया जाएगा।

Iraq Marriage Age

Iraq Marriage Age: मुस्लिम देश जहां महज 9 साल की बच्चियों से शादी करने का कानूनी अधिकार देने वाला प्रस्ताव पेश किया गया है जिससे उन बच्चियों को पुरुषों द्वारा शोषण का शिकार बनने की अनुमति मिल सकती है। इस प्रस्ताव को संसद से पास कराने की तैयारी बड़े जोरों से चल रही है जिसके तहत 9 साल की उम्र की बच्चियों से विवाह करना कानूनी रूप से मंजूर किया जाएगा। यह कदम उनके यौन शोषण को कानूनी रूप से मान्यता देने जैसा होगा। यह प्रस्ताव सामने आने के बाद महिलाएं सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और सड़कों पर उतर आई हैं।

किन अधिकारों पर लगेगा प्रतिबंध

विधेयक में महिलाओं के तलाक, बच्चों की कस्टडी, देखभाल और संपत्ति जैसे अधिकारों पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिससे वे इन अधिकारों से वंचित हो जाएंगी। प्रस्तावित कानून में नागरिकों को पारिवारिक मामलों पर निर्णय के लिए धार्मिक अथॉरिटी या सिविल न्यायपालिका में से किसी एक का चयन करने की भी अनुमति दी जाएगी।

इराक सरकार ने क्या तर्क दिया

इराक सरकार (Iraq Marriage Age) का कहना है कि इस विधेयक का उद्देश्य बच्चियों को “अनैतिक संबंधों” से बचाना है। यह पहला मौका नहीं है जब इराक में शिया पार्टियों ने पर्सनल स्टेट्स लॉ में संशोधन करने की कोशिश की हो। इससे पहले 2014 और 2017 में भी इस कानून में बदलाव की कोशिश की गई थी लेकिन वे असफल रहे थे। उस समय इराकी महिलाओं के विरोध के कारण सरकार को अपने कदम वापस लेने पड़े थे।

इस्लामिक देशों में शादी  के लिए कानून 

दुनिया के अलग-अलग इस्लामिक देशों में शादी की उम्र को लेकर अलग-अलग कानून बनाए गए हैं। देश के कानून, सांस्कृतिक परंपराओं और इस्लामिक कानून (Iraq Marriage Age) की व्याख्या पर निर्भर करते हैं। कई देशों में शरिया कानून के साथ-साथ आधुनिक कानूनों का भी प्रभाव देखा जाता है। हाल के सालों में कई इस्लामिक देशों ने बाल विवाह को रोकने के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र बढ़ाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़े: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर खरगे का बड़ा हमला, टेररिस्ट से की सीएम योगी की तुलना

आइए जानते हैं कि किस इस्लामिक देश में क्या कानून लागू है..

1. पाकिस्तान

पाकिस्तान में बाल विवाह पर कानूनी रूप से प्रतिबंध है, लेकिन इसके मामले अभी भी बहुत अधिक हैं। कानूनी तौर पर लड़कों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है। नियम का उल्लंघन करने पर एक महीने की जेल या 1000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। सिंध प्रांत में लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 साल निर्धारित की गई है, हालांकि, कट्टरपंथी इस्लामी संगठन इस कानून का विरोध करते हैं और इसे शरीयत के अनुसार अवैध मानते हैं।

2. अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में भी स्थिति पाकिस्तान जैसी ही है। तालिबान शासन आने के बाद देश के कई क्षेत्रों में भूखमरी का सामना कर रहे माता-पिता अपनी बेटियों को विवाह के लिए बेचने पर मजबूर हो रहे हैं, और ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 16 वर्ष तय है, लेकिन माता-पिता की सहमति से 15 साल की उम्र में भी शादी की अनुमति मिल सकती है।

3. ईरान

धार्मिक रूप से काफी कठोर माने जाने वाले ईरान में लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र 13 साल निर्धारित है, लेकिन 9 साल की उम्र में भी पिता या अदालत की अनुमति से शादी की जा सकती है। इसी तरह, 15 साल से कम उम्र के लड़कों की शादी के लिए भी अदालत की मंजूरी आवश्यक होती है। इसके बावजूद, कम उम्र में शादियों के मामले काफी अधिक देखे जाते हैं।

4. तुर्की

कभी अपनी आधुनिकता के लिए प्रसिद्ध रहे तुर्की में कानूनन विवाह की न्यूनतम उम्र 18 साल है, लेकिन माता-पिता की अनुमति से 17 साल और अदालत की अनुमति से 16 साल में भी शादी की जा सकती है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में 12 साल की उम्र में विवाह के मामले सामने आते हैं, और कई लोग शादी के लिए जन्मतिथि बदलवाने के लिए आवेदन करते हुए भी पाए गए हैं।

5. सऊदी अरब

सऊदी अरब में शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र निर्धारित नहीं है, लेकिन हाल के बदलावों के तहत अब 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह के लिए अदालत से अनुमति लेनी होती है।

6. बांग्लादेश

बांग्लादेश में लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 वर्ष है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में माता-पिता की सहमति और सरकार की मंजूरी से कम उम्र में भी विवाह संभव है।

7. मलेशिया

मलेशिया में मुस्लिम लड़कियों के लिए न्यूनतम उम्र 16 वर्ष है, परंतु शरिया अदालत की अनुमति से इससे कम उम्र में भी शादी की जा सकती है।

8. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 वर्ष है, लेकिन कम उम्र में विवाह के लिए अदालत की स्वीकृति लेनी होती है।

9. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में हाल ही में विवाह की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष कर दी गई है, चाहे लड़का हो या लड़की।

10. मिस्र

मिस्र में लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 वर्ष है, और इसे सख्ती से लागू किया जाता है।

Exit mobile version