Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मॉरीशस के 350 शिवालयों में होगा महादेव का जलाभिषेक, दिल्ली से फ्लाइट में

मॉरीशस के 350 शिवालयों में होगा महादेव का जलाभिषेक, दिल्ली से फ्लाइट में रवाना हुई तीर्थ नगरी के पवित्र गंगाजल की 1200 बोतलें

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा करते है और उपवास रखते है। इस दिन महादेव का जलाभिषेक किया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का ये शुभ दिन 18 फरवरी को पड़ रह है। आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर भारत ही नहीं बल्कि मॉरीशस के 350 शिवालयों में भी महादेव का जलाभिषेक तीर्थ नगरी के पवित्र गंगाजल से किया जाएगा।

मॉरीशस के 350 शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक

मॉरीशस से तीर्थाटन के लिए देवभूमि आए दल को महापौर अनीता ममगाईं ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर पतित पावनी मां गंगा का जल भरकर पैकिंग के बाद रवाना कर दिया है। करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा के पवित्र जल से महाशिवरात्रि पर मॉरीशस के 350 शिवालयों में जलाभिषेक किया जाना है।

मंगल महादेव फाऊंडेशन के अध्यक्ष बिशन मगरू और पोर्ट लुईस मारीशस के आग्रह पर  भगत राम शर्मा, राजेश वत्स  और एसके शर्मा के निर्देश पर 1200 पात्रों में गंगा जल  भरकर भिजवाया गया।

शक्ति लीगल कंप्लायंस इंडिया ने दूसरी बार भेजा गंगाजल

पवित्र गंगाजल फ्लाइट में दिल्ली से मॉरीशस पहुंचेगा। जहां 24 फरवरी की रात को विधि विधान से पूजा अर्चना कर महादेव का जलाभिषेक गंगाजल से किया जाएगा। शक्ति लीगल कंप्लायंस इंडिया ने दूसरी बार गंगाजल भेजने का यह कार्यक्रम किया है।

शहर के प्रथम नागरिक मेयर अनीता ने गंगाजल को भेजने पर संस्था के लोगों को बधाई दी। त्रिवेणी घाट पहुंचकर संस्था के लोगों की हौसला अफजाई भी किया।

पवित्र जल मॉरीशस के मंदिरों में अभिषेक के बाद वहां के लोग का कल्याण करेगा

बड़े गौरव की बात है कि विदेशी नागरिक भी अब साक्षात देवी स्वरूप माने जाने वाली मां गंगा का महत्व समझने लगे हैं। उनका कहना है कि अतिथि देवो भव महान भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। मां गंगा का ये पवित्र जल मॉरीशस के मंदिरों में अभिषेक के बाद वहां के लोग का कल्याण करेगा।

इस अवसर पर पार्षद रीना शर्मा, महेश, संजय, घनश्याम झा, महेंद्र, राजेश, मनोज, चेतन शर्मा, विवेक  गोस्वामी, ऋतिक शर्मा, अमित, विजय आदि मौजूद रहे। 

Exit mobile version