kimbal musk inspiring journey : कौन है किम्बल मस्क? जिन्होंने बनाया अपने पैशन को अपना कारोबार, पहुंचे सफलता के शिखर पर

किम्बल मस्क, एलन मस्क के भाई, जिन्होंने टेक्नोलॉजी से लेकर किचन रेस्टोरेंट ग्रुप तक मैं हाथ आजमाएं, उनकी संपत्ति लगभग 700 मिलियन डॉलर है, उन्होंने खाना बनाने की अपनी हॉबी को व्यवसाय में बदलकर अपनी पहचान बनाई।

Kimbal Musk success story

International news : किम्बल मस्क का नाम हम सब ने एलन मस्क के भाई के रूप में ही सुना है, लेकिन उनके जीवन की कहानी भी काफी रोचक, दिलचस्प और प्रेरणादायक है। किम्बल मस्क का जन्म 1972 में प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उनके माता पिता ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की थी। उनकी मां, माये मस्क, एक मॉडल और डाइटीशियन थीं, जबकि उनके पिता, एरोल मस्क, एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर और प्रॉपर्टी डेवलपर थे। किम्बल का पालन पोषण एक ऐसे परिवार में हुआ था, जहां पैसे की कोई कमी नहीं थी, और यह परिवार की सफलता का असर किम्बल पर भी पड़ा।

शिक्षा और करियर की शुरुआत

किम्बल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दक्षिण अफ्रीका में पूरी की और फिर अपने भाई एलन के साथ कनाडा के किंग्स्टन में आ गए। किम्बल ने क्वीन्स यूनिवर्सिटी से बिजनेस डिग्री प्राप्त की और 1995 में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अपना करियर शुरू किया। शुरुआत में किम्बल ने एलन मस्क के साथ तकनीकी क्षेत्र में कदम रखा। 1994 में उन्होंने Zip2 नामक एक सॉफ्टवेयर कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी बाद में कॉम्पैक को 307 मिलियन डॉलर में बेची गई। इसके बाद किम्बल X.com (जो बाद में PayPal बना) में भी शामिल हुए, और साथ ही उन्होंने अपने भाई के साथ SpaceX और Chipotle जैसे बड़े ब्रांड्स में भी काम किया।

 किचन रेस्टोरेंट ग्रुप की स्थापना

हालांकि, किम्बल का असली प्यार तकनीकी क्षेत्र में नहीं था। उनका दिल हमेशा से खाना बनाने में ही लगता था। किम्बल ने अपनी पहली पत्नी जेन लेविन के साथ मिलकर किचन रेस्टोरेंट ग्रुप की स्थापना की। उनका मानना था कि खाना केवल खाने की चीज नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा तरीका है, जिससे लोग आपस में जुड़ सकते हैं। किम्बल ने न्यूयॉर्क के फ्रेंच कुकिंग इंस्टीट्यूट से पाक कला की शिक्षा ली थी और अपना यह सपना साकार किया । बाद में उन्होंने क्रिस्टियाना वाइली से विवाह किया, जो एक एनवायरनमेंटल एक्टिविस्ट और अरबपति सैम वाइली की बेटी हैं। आज भी किम्बल का किचन रेस्टोरेंट ग्रुप अमेरिका के कई शहरों में सफलता से चल रहा है और अपने शानदार खाने के लिए जाना जाता है।

किम्बल मस्क की संपत्ति

किम्बल मस्क की संपत्ति वर्तमान में करीब 700 मिलियन डॉलर मानी जाती है। उनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत उनके किचन रेस्टोरेंट ग्रुप से होने वाली कमाई है, साथ ही उन्होंने अन्य बिजनेस और टेक्नोलॉजी में भी इन्वेस्ट किया हुआ है। हालांकि, किम्बल की संपत्ति उनके भाई एलन मस्क की संपत्ति के सामने कहीं नहीं ठहरती है, जिनकी कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर के करीब है, लेकिन फिर भी किम्बल का योगदान और उनकी सफलता किसी से कम नहीं है।
फैशन को बनाया कारोबार

किम्बल मस्क की कहानी यह दर्शाती है कि किसी व्यक्ति के लिए अपने पैशन को जीना कितना महत्वपूर्ण है। चाहे वह टेक्नोलॉजी हो या खाना बनाने की कला, किम्बल ने अपने सपनों को पूरा किया और दुनिया को यह दिखाया कि अपने शौक को व्यवसाय में बदलकर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Exit mobile version