Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
लॉस एंजिलिस में गोली चलाने वाला संदिग्ध की लाश वैन से

लॉस एंजिलिस में गोली चलाने वाले संदिग्ध की लाश वैन से हुई बरामद, हमले का कारण पता नहीं चला

कैलिफोर्निया: अमेरिका में सार्वजनिक जगहों पर अंधाधुंध गोली चलने की घटनाएं रूकने का नाम नही ले रही है। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के लॉस एंजिलिस में चीनी नववर्ष (लूनर न्यू ईयर) जश्न के दौरान हुई थी। जिसमें एक संदिग्ध हमलावर ने गोलियां चलाकर 10 लोगों की हत्या कर दी थी। अब उस संदिग्ध हमलावर का शव रविवार को एक वैन में मिला है। वो गोलीबारी की दूसरी घटना को अंजाम देने में नाकाम रहने के बाद इसी वैन से फरार हो गया था।

उसके शरीर पर गोली के निशान हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उसने खुद को गोली मारी थी। अब इस तरह से उसका शव मिलने के बाद अधिकारी हमलावर की मंशा का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी वजह से पूरे एशियाई अमेरिकी समुदायों में भय का माहौल पैदा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध हमलावर की पहचान 72 वर्षीय हू कैन त्रान के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस क्लब में यह घटना हुई उसके संचालक के परिवार के एक सदस्य ने हमलावर से बंदूक छीन ली थी।

मोंटेरी पार्क में हुआ नरसंहार इस महीने देश में पांचवीं गोलीबारी की घटना है। इसमें कैलिफोर्निया राज्य में कई एशियाई संस्कृतियों में मनाए जाने वाले उत्सवों को निशाना बनाया गया है जो देश में समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाओं का एक और उदाहरण है। पिछले साल 24 मई को अमेरिका के टेक्सास राज्य के उवाल्डे स्थित स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। टेक्सास की घटना में 21 लोग मारे गए थे।

इसमें पीडि़तों की उम्र 50 से अधिक बताई गई

लॉस एंजिलिस के काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि इस मामले में कोई और संदिग्ध नहीं है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। हमले में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें सात अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। लूना ने रविवार शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीडि़तों की उम्र नहीं बताई लेकिन वे 50 से अधिक वर्ष की आयु के लगते हैं।

टेक्सास की घटना में 21 लोग मारे गए थे

शेरिफ ने बताया कि संदिग्ध के पास सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल थी और एक दूसरी हैंडगन उस वैन से बरामद की गई, जिसमें वह मृत मिला। मोंटेरी पार्क पुलिस प्रमुख स्कॉट वीस ने रविवार शाम को बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के तीन मिनट के भीतर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे जहां उन्हें कई शव मिले और लोग दरवाजों से भागने की कोशिश करते हुए दिखे।

गोली चलाने वाला संदिग्ध की लाश वैन से हुई बरामद

लूना ने बताया कि पहले हमले के करीब 20-30 मिनट बाद बंदूकधारी नजदीकी अल्हाम्ब्रा में लाई लाई बालरूम में घुसा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उससे हथियार छीन लिया जिसके बाद वह भाग गया। रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारी क्लब में दाखिल हुआ और बंदूक ब्रांडन से की ओर तान दी जो अपने दादा द्वारा शुरू किए गए इस क्लब में सप्ताह के कुछ दिन काम करते हैं। बंदूकधारी की लोगों को नुकसान पहुंचाने की मंशा जान मैंने तुरंत उसकी बंदूक पकड़ ली और हथियार पर नियंत्रण हासिल करने से पहले हम दोनों में संघर्ष हुआ।

राष्ट्रपति जो बाइडन को दी गई घटना की जानकारी

पुलिस ने कहा था कि इस हमले में एक से अधिक व्यक्ति शामिल हैं। इसपर त्से और उनके परिवार ने कहा कि सुरक्षा फुटेज दिखाते हैं कि 26 वर्षीय कम्प्यूटर कोडर ने अकेले इस हमले को और बड़ा होने से रोक दिया। चश्मदीदों ने बताया कि संदिग्ध सफेद रंग की वैन में फरार हुआ। वैन घटनास्थल से 22 किलोमीटर दूर टॉरेंस में मिला जो कई एशियाई अमेरिकी समुदायों का एक प्रमुख निवास स्थल है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड को घटना की जानकारी दी गई। बाइडन ने कहा कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्होंने संघीय प्राधिकारियों को जांच में मदद करने के निर्देश भी दिए।

Exit mobile version