PM Modi Gift Effect: जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी देने के बाद बढ़ी Melody की डिमांड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पीएम मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है। पारले ने उत्पादन बढ़ा दिया है और अब इस भारतीय ब्रांड को दुनिया भर में फैलाने की तैयारी कर रही है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच ‘Melody’ टॉफी को लेकर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद से ही इस मशहूर टॉफी की मांग अचानक काफी बढ़ गई है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी लोग अब इस टॉफी को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘Melodi’ मीम्स और मजेदार पोस्ट की भी बाढ़ आ गई है।

पारले ने बढ़ाया प्रोडक्शन

Parle Products ने बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी Melody टॉफी का उत्पादन बढ़ा दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Mayank Shah ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद अचानक डिमांड में तेज उछाल आया है। उन्होंने कहा कि यह पल कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा प्रचार साबित हुआ है।

कंपनी अब इस मौके का फायदा उठाकर Melody ब्रांड को दुनिया भर में और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है।
ऑनलाइन और क्विक कॉमर्स में बढ़ी बिक्री

कंपनी के मुताबिक, क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Melody टॉफी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। लोग बड़ी संख्या में इस टॉफी को ऑनलाइन सर्च और ऑर्डर कर रहे हैं। Mayank Shah ने बताया कि ‘Melody’ शब्द के सर्च रिजल्ट में अचानक भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, अगले ही दिन से प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा। अब विदेशों से भी लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।

100 से ज्यादा देशों में मौजूद है Melody

पारले का कहना है कि Melody पहले से ही 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। लेकिन पीएम मोदी के इस खास गिफ्ट के बाद अब इसकी पहचान और ज्यादा बढ़ गई है। कंपनी ने इसे “स्वदेशी ब्रांड के लिए गर्व का पल” बताया है। Shah ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ब्रांड को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। अब कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह इस ब्रांड को और आगे लेकर जाए।

सोशल मीडिया पर छाए Melodi मीम्स

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर ‘Melodi’ नाम से मीम्स तेजी से ट्रेंड करने लगे। यह पुराना इंटरनेट मजाक है, जिसमें जॉर्जिया मेलोनी के नाम को Melody टॉफी से जोड़कर देखा जाता है। इस मौके का फायदा उठाते हुए पारले ने भी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। कंपनी ने कैप्शन में लिखा, “1983 से रिश्तों में मिठास घोलते हुए।”
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट और पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे भारतीय ब्रांड के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

ब्रांड को और आगे बढ़ाने की तैयारी

कंपनी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म और दूसरे मीडिया माध्यमों के जरिए Melody ब्रांड को और ज्यादा प्रमोट करने की योजना बना रही है। पारले का मानना है कि पीएम मोदी के इस कदम से भारतीय ब्रांड्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में Melody की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ सकती है।

Exit mobile version