Microsoft Outage: वैश्विक आउटेज से दुनिया में उथल-पुथल, क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में गिरावट

तकनीकी खराबी के कारण विश्वभर के कारोबार प्रभावित हुए, जिससे क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। क्राउडस्ट्राइक सॉफ्टवेयर बनाती है जो कंपनियों को उनकी सुरक्षा का प्रबंधन करने में मदद करता है। शुक्रवार को इसके शेयर 14% से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले और लगभग 11% नीचे बंद हुए।

Microsoft Outage: इस ऑनलाइन आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। तकनीकी खराबी से व्यापार प्रभावित हुआ, जिसके कारण शेयर 14% गिरकर खुले और 11% की गिरावट के साथ बंद हुए।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भी कंपनी के शेयरों में गिरावट आई थी। शुक्रवार को प्री ओपनिंग में शेयर 19% तक गिर चुके थे। पिछले पांच दिनों में (Microsoft Outage) कंपनी के शेयर 17.92% गिर चुके हैं। हालांकि, पिछले 12 महीनों में क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में 118% की वृद्धि हुई है।

क्या कहा सीईओ ने

क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कुर्तज़ ने कहा कि यह समस्या “विंडोज होस्ट के लिए एक अपडेट में गड़बड़ी” के कारण आई थी (Microsoft Outage) और इसे साइबर हमला नहीं बताया। इस खराबी को पहचान कर ठीक कर लिया गया। माइक्रोसॉफ्ट की अजूर क्लाउड सेवाएं और माइक्रोसॉफ्ट 365 सूट के ऐप्स भी प्रभावित हुए थे, जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 0.76% की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारण:

Microsoft Outage

सबसे बड़ी साइबर गड़बड़ी

शुक्रवार को क्राउडस्ट्राइक और माइक्रोसॉफ्ट के (Microsoft Outage) सर्वर में तकनीकी खराबी के बाद दुनियाभर में प्रभाव पड़ा। यह आईटी संकट हाल के वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस आउटेज के कारण एयरलाइंस, बैंक, टीवी चैनल्स, और वित्तीय संस्थान प्रभावित हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आईटी संकट के कारण दुनियाभर में करीब 3 प्रतिशत यानी 4295 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जिसमें से 1100 अमेरिका में थीं। 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई, जिससे एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ और यात्रियों में हंगामा हुआ। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के डाउन होने से दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले 95% कंप्यूटर और लैपटॉप ठप हो गए।

Microsoft: प्लेन से आपातकालीन स्थिति तक सब ठप; देखें आज कितनी फ्लाइटें हुईं कैंसिल , किस क्षेत्र पर क्या पड़ा प्रभाव ?

प्रभाव:

मामला हुआ ठीक

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि ज्यादातर (Microsoft Outage) क्लाउड सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह आउटेज क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से संबंधित था या नहीं। शुक्रवार के इस आउटेज ने यह साबित कर दिया है कि एक सिंगल प्वाइंट ग्लोबल आउटेज सप्लाई चेन को गंभीरता से प्रभावित कर सकता है और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल का कारण बन सकता है।

वर्तमान स्थिति:

Exit mobile version