Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अमेरिका की सड़कों पर नमाज पढ़ते दिखे मोहम्मद रिजवान,पाकिस्तानी पत्रकार ने लताड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?

अमेरिका की सड़कों पर नमाज पढ़ते दिखे पाक क्रिकेटर Mohammad Rizwan,पाकिस्तानी पत्रकार ने लताड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वे सड़क किनारे नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। यहां रिजवान अपने कप्तान बाबर आजम के साथ हावर्ड यूनिवर्सिटी के एक एजुकेशनल प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आए थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रिजवान सड़क किनारे पब्लिक में ही नमाज पढ़ रहे हैं। कई लोगों ने रिजवान की तारीफ की तो कईयों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया।

रिजवान पर भ़ड़के पाकिस्तानी पत्रकार –

पाकिस्तानी पत्रकार नदीम फारूक पारचा ने सड़क किनारे नमाज पढ़ने के लिए रिजवान को ट्रोल किया। नदीम ने ट्वीट कर लिखा ” मुहम्मद रिजवान से थोड़ी बात करने की जरूरत है। उसकी दिखावटी प्रवृत्तियाँ उस खेल के लिए परिपूर्ण हैं जिसे वह खेलता है, न कि उस विश्वास के लिए जिसका वह अनुसरण करता है। NYC में 275 मस्जिदें हैं। लेकिन उसने एक फुटपाथ चुना। विश्वास को लगातार फोटो सेशन में बदलना बंद करें। यह भी एक प्रकार का आत्मग्लानि है।”

जब बीच मैदान पर पढ़ी थी रिजवान ने नमाज –

वैसे तो अपनी हर उनलब्धि पर रिजवान अल्लाह का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते लेकिन साल 2021 में 24 अक्टूबर को रिजवान ने बीच मैदान पर नमाज पढ़ी थी। ये मैच टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जा रहा था। भारत की बल्लेबाजी के दौरान ड्रिन्स ब्रेक के दौरान रिजवान मैदान पर ही नमाज पढ़ने लगे थे। उस वक्त भी उनकी काफी चर्चा हुई थी। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को पूरे 10 विकेट से हराया था। इससे पहले विश्व के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान भारत को हरा नहीं पाया था।

Exit mobile version