Condolence Ceremony: मोजतबा खामेनेई शोक सभा में क्यों नहीं पहुंचे? पिता की अंतिम विदाई में उनकी गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शोक सभा में लाखों लोग पहुंचे, लेकिन नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए और चर्चा तेज हो गई।

Mojtaba Khamenei Condolence Ceremony

Mojtaba Skip the Condolence Ceremony: ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी शोक सभा आयोजित की गई। शनिवार को होने वाले उनके अंतिम संस्कार से पहले देशभर से लाखों लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान पूरे इलाके में गम का माहौल दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काले कपड़ों में नजर आए।

सौ देशों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद

माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाले आधिकारिक अंतिम संस्कार में दुनिया के करीब 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। कई विदेशी नेता और अधिकारी भी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। ऐसे में यह अंतिम संस्कार सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की नजरों में एक महत्वपूर्ण आयोजन बन गया है।

मोजतबा खामेनेई की गैरमौजूदगी बनी चर्चा

इस शोक सभा में सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हुई, वह थी ईरान के नए सुप्रीम लीडर और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की गैरमौजूदगी। लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा में मौजूद रहेंगे, लेकिन वह दिखाई नहीं दिए। उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनकी ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हमले में हुई थी अली खामेनेई की मौत

बताया गया कि अली खामेनेई की मौत मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के दौरान अमेरिका और इजरायल के हमलों में हुई थी। उनकी मौत के बाद पूरे ईरान में शोक की लहर फैल गई। अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर तेहरान की ग्रैंड मोसाला में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

अंतिम संस्कार से पहले ईरान के मुख्य वार्ताकार ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं है, बल्कि अली खामेनेई की मौत का जवाब देने का भी एक प्रतीक होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तेहरान पहुंचने लगे।

फूलों से सजा ताबूत, भावुक दिखे लोग

तेहरान से सामने आई तस्वीरों में अली खामेनेई के ताबूत को ईरान के तिरंगे में लिपटा देखा गया। ताबूत को लाल फूलों से सजाया गया था और उसके ऊपर सफेद तितली की सजावट भी की गई थी। ग्रैंड मोसाला में मौजूद हजारों लोग भावुक नजर आए और अपने नेता को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version