Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

शिंजो आबे के सम्मान पर देशभर में झुकाए गए ‘राष्ट्रीय ध्वज’, जानें आखिर क्या होता है ‘राष्ट्रीय शोक’..!!

Web Desk by Web Desk
July 9, 2022
in देश, विदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

National Mourning In India: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 08 जुलाई 2022 को निधन हो गया। देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई और साथ ही सबने अपने तरीके से उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की।

इसी कड़ी में दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि शनिवार को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के सम्मान में 9 जुलाई को भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

लेकिन आखिर किसी गणमान्य के देहांत के बाद राष्ट्रीय शोक क्यों घोषित किया जाता है और क्या होता है राष्ट्रीय शोक…इस बारे में आइये हम बताते है आपको की आखिर “राष्ट्रीय शोक” के क्या क्या मायने है।

क्या होता है राष्ट्रीय शोक..?

राष्ट्रीय शोक को इंग्लिश में National Mourning कहते है। देश के राष्ट्रीय शोक पूरे राष्ट्र के दु:ख को व्यक्त करने का एक प्रतीकात्मक तरीका है।

यह राष्ट्रीय शोक किसी बड़े नेता या गणमान्य व्यक्ति के निधन या पुण्य तिथि पर मनाया जाता है। हालाँकि राष्ट्रीय शोक के लिए कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन भारत में राष्ट्रीय शोक का इतिहास देखा जाए तो आज तक कम से कम 1 दिन और अधिक से अधिक 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय शोक की अधिसूचना कैसे जारी होती है

भारत में किसी भी गणमान्य व्यक्ति की मृत्यु के बाद सरकार द्वारा उनके निधन की घोषणा की जाती है, इसके साथ ही सरकार द्वारा एक राजपत्र अधिसूचना काली पट्टी के साथ जारी की जाती है।

राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका देने के निर्देश के साथ राजकीय शोक भी घोषित किया जाता है। साथ ही सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की जाती है। सरकार आमतौर पर सभी राज्यों और अन्य सरकारी विभागों को राष्ट्रीय शोक, झंडा फहराने आदि के बारे में एक वायरलेस संदेश भेजती है।

Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post

President Election: राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल करेगी NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

Road Accident: चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा, बाहर सो रहे लोगों को पिकअप ने रौंदा, CM योगी ने किया ये ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist