बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Nepal Flood: नेपाल में अब भी छाया तबाही का मंजर, सैकड़ों मौतें और हजारों लोगों के लापता

नेपाल में चीन सीमा के पास आई भीषण फ्लैश फ्लड से तबाही मची है। नेपाल में 734 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2,498 लोग अब भी लापता हैं। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत, चीन और नेपाल की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Nepal Flood: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। नेपाल की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 734 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2,498 लोग लापता हैं। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह आपदा चीन-नेपाल सीमा के पास ग्लेशियर के अचानक टूटने से शुरू हुई, जिसके बाद पानी, बर्फ और मलबे का तेज बहाव निचले इलाकों में पहुंचा। बाढ़ ने कई गांवों, सड़कों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचाया।

RELATED NEWS

Nepal Flood: राहत से आगे मुआवजे की मांग क्यों कर रहा नेपाल, क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून

Nepal Flood: राहत से आगे मुआवजे की मांग क्यों कर रहा नेपाल, क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून

सितम्बर 8, 2026
NISAR Mission: नेपाल की तबाही के बीच कहां है भारत-अमेरिका का सबसे एडवांस्ड सैटेलाइट, उठे बड़े सवाल

NISAR Mission: नेपाल की तबाही के बीच कहां है भारत-अमेरिका का सबसे एडवांस्ड सैटेलाइट, उठे बड़े सवाल

सितम्बर 1, 2026

हाइड्रोपावर टनल में फंसे मजदूर

बाढ़ के कारण कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 हाइड्रोपावर साइट्स पर सैकड़ों कर्मचारी फंसे या संपर्क से बाहर हैं। अकेले कई प्रमुख परियोजनाओं की सुरंगों में बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की जानकारी है।

नेपाल की सेना और स्थानीय बचाव दल मलबा हटाकर सुरंगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भारत और चीन की विशेषज्ञ टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रही हैं।

विदेशी नागरिक भी लापता

नेपाल में लापता लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ताजा सरकारी आंकड़ों में 589 विदेशी नागरिकों के लापता होने की बात सामने आई है। भारत के भी कई नागरिक प्रभावित क्षेत्रों में लापता बताए गए हैं, जबकि कई भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

तिब्बत में भी भारी तबाही

चीन की ओर तिब्बत में भी इस आपदा का असर पड़ा है। चीनी अधिकारियों के अनुसार, तिब्बत में 16 लोगों की मौत और 546 लोगों के लापता होने की जानकारी है। नेपाल और तिब्बत को मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 750 और लापता लोगों की संख्या 3,044 तक पहुंचती है।

बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं

भोटेकोशी नदी में पानी का स्तर बढ़ने को लेकर नेपाल में नया अलर्ट जारी किया गया है। राहत और बचाव दलों को नदी किनारे के इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं।

Tags: Flash FloodNepal Flood
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Nepal Flood: राहत से आगे मुआवजे की मांग क्यों कर रहा नेपाल, क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून

Nepal Flood: राहत से आगे मुआवजे की मांग क्यों कर रहा नेपाल, क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Nepal Flood: बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। इसके बाद 4 सितंबर...

NISAR Mission: नेपाल की तबाही के बीच कहां है भारत-अमेरिका का सबसे एडवांस्ड सैटेलाइट, उठे बड़े सवाल

NISAR Mission: नेपाल की तबाही के बीच कहां है भारत-अमेरिका का सबसे एडवांस्ड सैटेलाइट, उठे बड़े सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

भारत और अमेरिका के संयुक्त NASA-ISRO सिंथेटिक अपर्चर रडार यानी NISAR मिशन को पृथ्वी की निगरानी के लिए बेहद अहम...

Nepal Flood Disaster

24 Dead Bodies: नेपाल बाढ़ की खौफनाक तस्वीर, एक ही घर से मिले 24 शव, 987 मौतों से दहला देश

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

 Nepal Flood Disaster:नेपाल में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है, जिसकी तस्वीरें देखकर हर कोई सन्न रह गया है। नुवाकोट...

Giant Fish In Gandak River

Giant Fish : नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंचीं विशाल मछलियां, नदी किनारे उमड़ी भीड़

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Giant Fish In Gandak River:नेपाल के पहाड़ी इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन का असर अब बिहार की गंडक...

Nepal Flood Rescue Operation: भीषण बाढ़ में सुरंगों में फंसे 898 कर्मचारी, 6 इंच के रास्ते से पहुंचाई जा रही हवा

Nepal Flood Rescue Operation: भीषण बाढ़ में सुरंगों में फंसे 898 कर्मचारी, 6 इंच के रास्ते से पहुंचाई जा रही हवा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Nepal Flood Rescue Operation: नेपाल में बाढ़ के बाद जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को निकालने के लिए...

Next Post
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

Chennai – Agra Murder Case: ट्रेन में मिले सूटकेस ने कैसे खोला 25 दिन पुरानी हत्या का खौफनाक राज, दो संदिग्ध  गिरफ्तार

Chennai - Agra Murder Case: ट्रेन में मिले सूटकेस ने कैसे खोला 25 दिन पुरानी हत्या का खौफनाक राज, दो संदिग्ध गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In