Site icon News1India

Nepal Gen Z Protest : प्रदर्शन का भारतीय उड़ानों पर दिखा असर, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर रद्द हुई कई फ्लाईटें

Nepal Gen Z Protest

Nepal Gen Z Protest : नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के कारण काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नेपाल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, कोटेश्वर क्षेत्र में धुएं का गुबार फैलने के बाद, दोपहर 12:45 बजे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दी गईं। इस दौरान तीन भारतीय उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

कोटेश्वर क्षेत्र में धुएं के गुबार के बाद, दोपहर 12:45 बजे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस दौरान तीन भारतीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं। हालांकि हवाई अड्डे को बंद नहीं किया गया, सिर्फ उड़ानें रद्द की गईं। कुछ मंत्रियों को हेलीकॉप्टरों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

हवाई अड्डे पर आतिशबाजी का किया आग्रह

प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया के माध्यम से काठमांडू हवाई अड्डे पर आतिशबाजी और ड्रोन का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं ताकि विमानों की उड़ान रुक सके। इसके साथ ही, वे उड़ते हुए विमानों पर लेज़र लाइटें फेंकने की भी मांग कर रहे हैं, जिससे हवाई सेवाओं पर और अधिक असर पड़ा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद से स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है।

यह भी पढ़ें : त्योहारों से पहले बढ़ने लगी सोने की चमक, चांदी भी हुई महंगी…

सूत्रों से जानकारी मिली है कि उन्हें बलुवाटर से बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी और हिमालय एयरलाइंस को दुबई के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया था। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के हिल्टन होटल में घुसकर तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के आवासों पर हमला किया, जिनमें प्रधानमंत्री ओली, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा शामिल थे।

हिंसा और तोड़फोड़ में बढ़ती अशांति

प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के विभिन्न हिस्सों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। सनेपा में नेपाली कांग्रेस के मुख्यालय और कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों की भीड़ लगातार आक्रामक बनी रही।

Exit mobile version