Site icon News1India

थाइलैंड के संसद में पोर्न देखते ऑन रिकॉर्ड कैमरे में कैद हुई सांसद की तस्वीर

थाइलैंड में एक सांसद संसद में बैठकर मोबाइल पर नंगी तस्वीरें देखते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने इसे स्वीकार तो किया लेकिन काफी अजीबोगरीब बहाना भी बनाया।
ये वाक्या गुरुवार की है, थाईलैंड की संसद में बजट पर चर्चा होनी थी। सभी सांसद बजट को लिए दस्तावेजों को देखने में जुटे थे। इसी दौरान सांसद रोन्नाथेप अनुवत फोन पर कुछ और ही करने में व्यस्त थे।

इस दौरान प्रेस गैलरी में बैठे पत्रकारों ने उनकी तस्वीरें लीं और जूम करके देखा तो पता चला कि वह महिलाओं की नंगी तस्वीरें देख रहे हैं। जो तस्वीरें कैमरे कैद हुए, उसमें साफ़ दिख रहा है कि एक तस्वीर में महिला टॉपेलस है तो दूसरी तस्वीर में न्यूड होकर बेड पर लेटी है।

इसको लेकर चोनबुरी प्रांत के सांसद से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी ने पैसे और मदद की मांग करते हुए यह तस्वीरें भेजी थीं। सांसद ने कहा कि वह तस्वीरों में बैकग्राउंड को ध्यान से देखकर यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि तस्वीर भेजने वाली लड़की गैंगस्टर्स के कब्जे में तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें अहसास हुआ कि लड़की पैसे मांग रही थी इसलिए उन्होंने उन तस्वीरों को मोबाइल से डिलीट कर दिया।

हालांकि, मामला मीडिया में उछलने के बाद सरकार ने उनसे इस पर जवाब मांगा है।

बता दें कि में बैंकॉक के सासंद नात बनतादतन भी संवैधानिक संशोधन के दौरान पॉर्न देखते हुए पकड़े गए थे।

गौरतलब है कि संसद और विधानसभा में पोर्न देखने के कई मामले भारत में भी सामने आ हैं. ऐसे में जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में शुचिता को लेकर सजग होने की आवश्यकता है

(By:Vanshika Singh)

Exit mobile version