Site icon News1India

G20 Summit के दौरान जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले PM मोदी, जानिए क्या बात हुई

G20 Summit में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया पहुँचे PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात है इस समय काफी चर्चा मे है। दोनों लोग प्यार से एक-दूसरे के गले लगे और एक-दूसरे से बात कर के हाल-चाल पूछा जैसे कितने पुराने दोस्त गले मिल रहे हों। ये नज़ारा सिर्फ बाली में ही नहीं देखने को मिला है बल्कि जब भी जो बाइडेन PM  मोदी से मिलते हैं तब उनके चहरे पर एक पॉजिटिविटी देखने को मिलती है।

जो बाइडेन और PM नरेंद्र मोदी के मुलाकात की तस्वीर

प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो बाइडेन और PM नरेंद्र मोदी के मुलाकात की तस्वीर शेयर की है, जिसमें साफ तरीके से उनके चहरे पर गहरी दोस्ती की एक उमदा चमक दिख रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कई बड़े मौके पर यह बात व्यक्त किया है की वह PM मोदी से बहुत प्रभावित हैं।

बहुत उमदा तरीके से किया स्वागत

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने PM मोदी का स्वागत बहुत उमदा तरीके से किया था. बाली में G20 शिखर सम्मेलन की आज शुरुआत हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी हुई PM मोदी की मुलाकात। इस वक्त G20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया सम्भाल रहा है और एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता संभालेगा। अगर चीन के राष्ट्रपति और PM मोदी की मुलाकात हुई तो जून 2020 में गलवान घाटी पर हुई भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय मुलाकात होगी।

Exit mobile version