Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Pope Francis Health: पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक, किडनी और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे

88 वर्षीय पोप फ्रांसिस की सेहत बिगड़ रही है। किडनी में गड़बड़ी, निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 24, 2025
in TOP NEWS, विदेश
Pope Francis
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pope Francis Health: पोप फ्रांसिस की सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आई हैं। 88 वर्षीय पोप की किडनी में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, साथ ही वे निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से भी जूझ रहे हैं। वेटिकन ने बयान जारी कर कहा कि उनकी स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि पोप को अतिरिक्त ऑक्सीजन दी जा रही है और उनकी प्लेटलेट काउंट में भी कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते उन्हें रक्त चढ़ाया गया। हालांकि, इन परेशानियों के बावजूद पोप ने रविवार को प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया, जिससे उनके अनुयायियों में उम्मीद की किरण जगी है। विशेषज्ञों ने आगाह किया कि उनकी उम्र और पुरानी बीमारियों के कारण सेप्सिस का खतरा बना हुआ है।

फेफड़ों में संक्रमण और ऑक्सीजन सपोर्ट

Pope Francis के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर सतर्क हैं। वेटिकन प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी के अनुसार, शनिवार को उनके प्लेटलेट काउंट में कमी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें रक्त चढ़ाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सांस लेने की क्षमता प्रभावित हुई है, जिसके चलते उन्हें अतिरिक्त ऑक्सीजन दी जा रही है। पोप युवावस्था में अपने एक फेफड़े का हिस्सा गंवा चुके हैं, जिससे उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक है।

RELATED POSTS

Pope Francis

ब्रेकिंग न्यूज़: पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, पूरी दुनिया में शोक की लहर

April 21, 2025

सेहत पर नजर बनाए हुए हैं डॉक्टर

शनिवार को वेटिकन ने जानकारी दी थी कि Pope Francis को ब्रोंकाइटिस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। निमोनिया और संक्रमण के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर गंभीर हैं। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के कारण उनके शरीर में सेप्सिस होने का खतरा है, जो एक गंभीर रक्त संक्रमण होता है। हालांकि, डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक इलाज दिया जा रहा है।

प्रार्थना सभा में हुए शामिल

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूदPope Francis ने रविवार को प्रार्थना सभा में भाग लिया। उनके इस फैसले से अनुयायियों को हौसला मिला है। वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पोप की रात शांति से बीती और वे होश में हैं। हालांकि, उनके शरीर में कमजोरी बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत उनकी उम्र और फेफड़ों की पुरानी बीमारी को देखते हुए नाजुक बनी हुई है, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

Tags: Pope Francis
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Pope Francis

ब्रेकिंग न्यूज़: पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, पूरी दुनिया में शोक की लहर

by Mayank Yadav
April 21, 2025

Pope Francis death: आज 21 अप्रैल 2025 को दुनिया भर के कैथोलिक समुदाय के लिए एक दुखद दिन है। रोमन...

Next Post
Hathras stampede case

हाथरस भगदड़ मामले में एसडीएम और पुलिस अधिकारी की लापरवाही उजागर, भोले बाबा को मिली क्लीन चिट

India vs Pakistan Champions Trophy 2025

Cricket news : पाकिस्तानी कप्तान का भारत से हार के बाद छलका दर्द,भूल गये अपनी पंच लाइन "बोले हमें धो डाला"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version