रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पब में महिला के साथ नजर आए राहुल गांधी, BJP ने साधा निशाना  

by Web Desk
मई 3, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi in Nepal: राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। सोशल मीडिया पर वहां के एक पब का वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें व एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल का मशहूर पब लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है और महिला नेपाल में चीनी राजदूत होउ यांकी हैं।

नेपाल के भूपेन (Bhupen Kunwar) ने शेयर किया विडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों वायरल वीडियो काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किया हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी कर रहे हैं। इस लड़की को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है। पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह नेपाल का सबसे बड़ा और बढ़िया नाइट क्लब है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

घंटो बाद कांग्रेस (Congress) का आया बयान

इस वीडियो पर कई घंटों तक कांग्रेस या राहुल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। बाद में प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी नेपाल में एक दोस्त की शादी में गए है, जो एक जर्नलिस्ट भी है। दोस्त और परिवार होना, शादियों में जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है।
शादी में जाना अभी भी इस देश में क्राइम नहीं बना है। हो सकता है कि आज के बाद बीजेपी तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। लेकिन मुझे बताएं ताकि हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की शादी में शामिल होने के रिवाजों को बदल सकें।

वीडियो वाली लड़की की चीनी राजदूत होउ यांकी से तुलना की जा रही है। होउ का नाम 2020 में सामने आया था, जब नेपाल में पॉलिटिकल ड्रामा पीक पर था। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि होउ ही नेपाल की राजनीति मैनेज कर रही है। नेपाल के पीएम रहे केपी शर्मा ओली को लेकर रिटायर्ड मेजर गौरव आर्य ने कहा था कि ओली हनी ट्रैप में फंसे हुए हैं, और चीन के पास ओली का वीडियो भी है। यानी यांकी ही उन्हें कंट्रोल करती हैं।

BJP ने किया पलटवार

इसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने वीडियो तो नहीं देखा लेकिन वे आए दिन पार्टी करते हैं, वैसे भी उन्हें कोई नहीं रोकता। संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है जहां किसी को भी पार्टी करने से रोका जा सके। वह पार्टी ज्यादा करते हैं और अपनी पार्टी के लिए कम काम करते हैं।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक – शादी में गए है Rahul Gandhi

काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक राहुल गांधी दरअसल काठमांडू में CNN की रिपोर्टर रह चुकीं सुमनीमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। जो नेपाल में म्यांमार के राजदूत की बेटी हैं। यह उनका निजी दौरा है। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या वह वास्तव में वहां होउ यांकी (हनी ट्रैप गर्ल) से मिले हैं।

सुमनीमा के पिता भीम उदास ने बताया है कि उनकी बेटी की शादी मंगलवार को गुवांगझू के बिजनेसमैन नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। इनका रिसेप्शन 5 मई को हयात रीजेंसी बुद्धा में होने वाला है।

(BY: Abhinav Shukla)

Tags: BJPCongressKathmanduKIREN RIJIJUNepal NewsNews1IndiaRahul Gandhitrending news
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post

हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची नई-नवेली दुल्हन, दादा खुशी से हुए गद-गद

Eid-ul-Fitr 2022: कब और कैसे हुई ईद-उल-फितर की शुरुआत, जानें महत्व

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In