Site icon News1India

Rio Tatsuki Prediction : कब किया बड़ी आपदा का दावा, लोगों में डर का माहौल, क्यों हुई जापानी टूरिज्म इंडस्ट्रीज धड़ाम

Rio Tatsuki July 2025 Japan tsunami prediction जापान की मशहूर मंगा आर्टिस्ट और खुद को भविष्यवक्ता बताने वाली रियो तात्सुकी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। लोग उन्हें जापान की “बाबा वेंगा” कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई पुरानी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। अब रियो ने जुलाई 2025 में जापान के कुछ हिस्सों में भयंकर आपदा आने की बात कही है। इस भविष्यवाणी के बाद हजारों लोगों ने अपनी जापान यात्रा की बुकिंग रद्द कर दी है।

हजारों टूरिस्ट्स ने रद्द की जापान ट्रिप

रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की कुछ पुरानी भविष्यवाणियां जैसे 2011 में तोहोकू भूकंप और कुछ प्रसिद्ध लोगों की मृत्यु सही साबित हुई थीं। इसलिए अब उनकी नई चेतावनी को लेकर लोग गंभीर हो गए हैं। जापान जाने की प्लानिंग कर रहे बहुत से टूरिस्ट्स ने बुकिंग कैंसिल कर दी है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि बुकिंग में 40-50% तक की गिरावट आई है।

दुनिया भर में चिंता फैली

2025 के शुरुआती महीनों में कई प्राकृतिक आपदाएं पहले ही आ चुकी है।जैसे थाईलैंड-म्यांमार भूकंप और लॉस एंजिल्स में आग। अब रियो की भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उनके मुताबिक, जुलाई में जापान के दक्षिणी हिस्सों में समुद्र “उबलने” लगेगा और एक बड़ी सुनामी आएगी, जो जापान के साथ-साथ ताइवान और इंडोनेशिया तक असर डालेगी।

कौन हैं रियो तात्सुकी?

रियो तात्सुकी एक मंगा कॉमिक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने 1999 में “The Future I Saw” नाम की किताब में भविष्यवाणियां की थीं। पहले तो लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जैसे-जैसे उनकी बातें सच होती गईं, वैसे-वैसे लोग उन्हें गंभीरता से लेने लगे। उन्होंने 1995 में कोबे भूकंप और फ्रेडी मर्करी की मौत तक की बात पहले ही कर दी थी।

क्यों मिलती हैं बाबा वेंगा से तुलना?

बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक भविष्यवक्ता थीं, जिनकी कई भविष्यवाणियां सच मानी जाती हैं। अब रियो तात्सुकी को भी उन्हीं की तरह देखा जा रहा है। रियो की भविष्यवाणी की खासियत है कि वह कई बार आपदा के सटीक दिन की भी जानकारी देती हैं।

भविष्यवाणी का असर पर्यटन पर

रियो की नई भविष्यवाणी के बाद जापान आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। ईस्टर की छुट्टियों में ही जापान टूर की बुकिंग में लगभग 50% की कमी देखी गई है। आने वाले दिनों में ये गिरावट और बढ़ सकती है।

Exit mobile version