Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Ex British prime minister : ऋषि सुनक कहां करेंगे नौकरी, मिली कौन सी ज़िम्मेदारी है कितनी होगी salary

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर गोल्डमैन सैक्स से जुड़ गए हैं। वे कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार बने हैं और दुनियाभर के आर्थिक व राजनीतिक मामलों में ग्राहकों को सलाह देंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 10, 2025
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rishi Sunak Joins Goldman Sachs: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक बार फिर अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक के साथ नई शुरुआत की है। उन्हें कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार (Senior Advisor) बनाया गया है। इसकी जानकारी गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में दी। डेविड सोलोमन के मुताबिक, ऋषि सुनक अब कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर दुनियाभर के ग्राहकों को सलाह देंगे। वे खास तौर पर आर्थिक हालात और भू-राजनीतिक (Geopolitical) मुद्दों पर अपनी समझ और अनुभव साझा करेंगे।

राजनीति से पहले भी गोल्डमैन में कर चुके हैं काम

ऋषि सुनक का गोल्डमैन सैक्स से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने साल 2000 में इस कंपनी में समर इंटर्न के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2001 से 2004 तक वे वहां एनालिस्ट (विश्लेषक) के रूप में काम करते रहे। बाद में उन्होंने एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म भी शुरू की, जो दुनियाभर की कंपनियों में निवेश और रणनीतिक सलाह देने का काम करती थी।

RELATED POSTS

ड्राइवर का बेटा चलाएगा हिमाचल… जानें कैसे हुई 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक करियर की शुरूआत

December 11, 2022

सुनक का राजनीतिक सफर

राजनीति में ऋषि सुनक ने 2015 में एंट्री ली, जब वे सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2020 से जुलाई 2022 तक ब्रिटेन के वित्त मंत्री के तौर पर काम किया। बाद में अक्टूबर 2022 में वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने और जुलाई 2024 तक इस पद पर रहे। हालांकि, 2024 के आम चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, फिर भी ऋषि सुनक अभी भी उत्तरी इंग्लैंड के रिचमंड और नॉर्थएलर्टन क्षेत्र से सांसद बने हुए हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के समय ही कहा था कि हार या जीत से फर्क नहीं पड़ता, वे संसद का कार्यकाल पूरा करेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर की औसत सैलरी करीब 1,70,000 डॉलर यानी करीब 1.7 करोड़ रुपये सालाना होती है। यह आम तौर पर 1,36,000 डॉलर से 2,20,000 डॉलर तक हो सकती है। हालांकि, ऋषि सुनक जैसे बड़े व्यक्तित्व को कंपनी क्या वेतन दे रही है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ब्रिटेन के राजनीतिक हालात

फिलहाल ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर प्रधानमंत्री हैं। वे 2029 के मध्य तक अगले आम चुनाव की घोषणा कर सकते हैं। तब तक ऋषि सुनक संसद में विपक्ष के सांसद के रूप में काम करते रहेंगे।

Tags: International Businesspolitical career
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

ड्राइवर का बेटा चलाएगा हिमाचल… जानें कैसे हुई 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक करियर की शुरूआत

by Anu Kadyan
December 11, 2022

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद के लिए चल रहा सियासी घमासान थम गया है। 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Next Post
Gold Rate Today

सोना-चांदी हुए सस्ते! जानिए 10 जुलाई 2025 को आपके शहर में क्या है ताजा भाव

effect of anger on children parenting tips child mental health emotional growth

Parenting tips : बच्चों पर गुस्सा ना करे,उनकी गलतियों पर कैसे करें रिएक्ट? जानिए सही तरीक़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version