News1India

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी, रूस को लगा करारा झटका

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भरोसेमंद आर्मी चीफ जनरल वालेरी गेरासिमोव घायल हो गए हैं। पुतिन ने उन्हें जल्द कामयाबी हासिल करने के मकसद से खार्किव के मोर्चे पर तैनात किया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 68वां दिन है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसके एक ड्रोन ने ब्लैक सी में रूस की 2 रैप्टर क्लास बोट को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया है। वहीं, जंग में अब तक 24 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की भी मौत हुई है।

इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने दावा किया है कि खार्किव के मोर्चे पर ही रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की भी मौत हो गई। यूक्रेन में अब तक रूस के 9 टॉप कमांडरों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ आने से लोग खुश

यूक्रेन का डेमीडिव गांव बाढ़ में डूब गया है। इससे दुखी होने की जगह गांव वाले खुशी मना रहे हैं। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने गांव में बने बांध को खोलकर सीमा को दलदली बना दिया। इससे रूसी टैंक कीव पर हमले के लिए घुस नहीं सके और यूक्रेनी सेना को तैयारी का वक्त भी मिल गया। 750 घरों वाले इस गांव के कई घर डूब गए हैं।

बीते रोज यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क पर रूसी सेना की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। वहीं, खार्किव पर रूसी हमले में 3 नागरिक मारे गए और 8 लोग घायल हो गए। खार्किव एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि रूसी सेना ने फिर से शहर पर बमबारी तेज कर दी है।

1000 से ज्यादा फसे हुए लोगो की आशंका

यूक्रेन का दावा है कि मारियुपोल के अजोस्टाल स्टील प्लांट में लगभग 1,000 नागरिक फंसे हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। बीते रोज यहां से लगभग 100 नागरिकों को निकाला गया था। यूक्रेन का मानना है कि आज से लोगों को निकालने का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा।

(BY: Abhinav Shukla)

Exit mobile version