Visa Ban : सऊदी अरब ने क्यों लगाई वीजे पर रोक भारत-पाक समेत कितने देश हुए प्रभावित

सऊदी अरब ने भारत-पाक समेत 14 देशों पर अस्थायी वीजा रोक लगाई है। यह कदम हज यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है और जून के मध्य तक प्रभावी रहेगा।

Saudi visa ban for Hajj 2025 for 14 countries

Saudi visa ban for Hajj 2025 for 14 countries :  सऊदी अरब की सरकार ने हज सीजन से पहले एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत, पाकिस्तान सहित कुल 14 देशों के नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से वीजा पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध सिर्फ टूरिस्ट या बिजनेस वीजा पर ही नहीं, बल्कि उमराह और फैमिली वीजा पर भी लागू होगा।

क्यों लगाया गया ये वीजा बैन?

यह फैसला हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का मानना है कि हर साल कुछ लोग बिना किसी रजिस्ट्रेशन के हज यात्रा में शामिल हो जाते हैं, जिससे भीड़ बेकाबू हो जाती है और सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इसी वजह से इस बार हज यात्रा को नियंत्रित और सुरक्षित बनाने के लिए यह अस्थायी रोक लगाई गई है।

पिछले साल की घटना बनी वजह

पिछले साल हज यात्रा के दौरान करीब 1000 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने किसी भी प्रकार का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। बिना अनुमति और तैयारी के आए इन यात्रियों के कारण न सिर्फ भीड़ बढ़ गई, बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्याएं भी सामने आईं। इन्हीं घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सरकार पहले से सतर्क हो गई है।

किन देशों पर लागू हुआ यह प्रतिबंध?

भारत और पाकिस्तान के अलावा जिन देशों पर यह वीजा बैन लागू किया गया है, उनमें बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

बैन कब तक रहेगा लागू

यह वीजा प्रतिबंध अस्थायी है और जून के मध्य तक प्रभाव में रहेगा। हज यात्रा के समाप्त होते ही यह प्रतिबंध हटाया जाएगा और फिर से सामान्य वीजा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल, जो लोग हज यात्रा पर जाना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक प्रक्रिया और पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य होगा।

सरकार की मंशा साफ,सुरक्षा सबसे पहले

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि यह फैसला लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। भीड़भाड़ से बचाने और लोगों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है।

Exit mobile version