Site icon News1India

यूक्रेन में कई हज़ार भारतीय छात्र फंसे, एम्बेसी की तरफ से मदद न मिलने पर हुए निराश

नई दिल्लीः रूस यूक्रेन मामले में रूस ने हमले की पहल करते हुए सुबह 5 बजे यूक्रेन पर हमला कर दिया है। यूक्रेन के नागरिकों और भारतीय छात्रों में डर का माहौल है। भारतीय छात्रों से पता चला है कि किस तरीके से वहां लोग फंसे हुए हैं। हमले के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट्स को अलर्ट करके वापस बुला लिया गया था जिससे दिक्ततें कई हद तक बढ़ चुकी हैं। इनमें से कई छात्र अपने हॉस्टल और घरों के अंदर बंद हैं। कीव स्टेशन से 15 किलोमीटर पहले ट्रेनें रोक दी गई हैं जिनमें कई छात्र फंसे हैं।

कुछ छात्र एयरपोर्ट पर फंसे हुए है जिनकी बुकिंग आज की फ्लाइट की थी और वह आज ही भारत के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन फ्लाइट के कैंसिल होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया और कई लोगों को एयरपोर्ट से वापस भेजा गया है। जबकि कुछ लोग कीव राजधानी से 15 किलोमीटर दूर ट्रेन में फंसे हुए हैं क्योंकि कीव पर हमला होने के बाद वह जाने वाली ट्रेनों को भी रोक दिया गया है।

वहां के भारतीय छात्रों से यह भी पता लगा है कि उन्हें भारतीय एम्बेसी से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है जबकि इंडियन एम्बेसी ने काफी एडवाइजरी भी जारी की थे। छात्रों ने यह भी बताया की एम्बेसी का नंबर बार-बार बिजी जा रहा है और जब गलती से एक दो बार लग भी रहा है तब भी एम्बेसी से कोई भी अधिकारी फ़ोन उठाकर मदद नहीं कर रहे हैं।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version