Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

ताइवान के मुद्दे पर शेख हसीना ने किया चीन का समर्थन, एक चीन के सिद्धांत पर बांग्लादेश को है भरोसा

Web Desk by Web Desk
August 8, 2022
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और चीन के विदेश मंत्री वांग ई की रविवार को मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने एक चीन के सिद्धांत के प्रति बांग्लादेश के समर्थन को दोहराया और कहा कि उनके देश के पड़ोसी देश के साथ संबंध महत्व रखते हैं।


मुलाकात के दौरान वांग ई ने बांग्लादेश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहतर व्यापार संबंधों, निवेश और समर्थन का वादा किया।अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग शनिवार शाम ढाका पहुंचे।उन्होंने प्रधानमंत्री हसीना और विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन से मुलाकात की। वांग की यात्रा के दौरान ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी भी बांग्लादेश के दौरे पर हैं।

RELATED POSTS

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

January 22, 2026
Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

December 21, 2025


वांग ने हसीना के आधिकारिक आवास गणभवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की, जिसके बाद हसीना के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने कहा कि उन्होंने (हसीना ने) कहा कि बांग्लादेश चीन के साथ अपनी दोस्ती को महत्व देता है और दोहराया कि ढाका एक चीन के सिद्धांत में विश्वास करता है।
वांग ने हसीना को ताइवान के मुद्दे पर चीन के रुख के बारे में बताया, जिसके बाद हसीना ने यह टिप्पणी की। हसीना ने यह भी कहा कि दक्षिण एशियाई, दक्षिण पूर्वी एशियाई देश और चीन रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न चुनौतियों से निपटते हुए आर्थिक प्रगति के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

शेख हसीना मांगा चीन का सहयोग


करीम के अनुसार ने वांग ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा कि चीन एक रणनीतिक विकास भागीदार के रूप में बांग्लादेश के विकास का समर्थन करता रहेगा।
रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर चर्चा करते हुए कि हसीना ने कहा कि जबरन विस्थापित रोहिंग्या अब बांग्लादेश के लिए अतिरिक्त बोझ बन गए हैं। उन्होंने इस मुद्दे को हल करने के लिए चीन का सहयोग मांगा।


हालांकि, वांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि बांग्लादेश और म्यांमा के बीच द्विपक्षीय वार्ता के जरिए इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। वांग की मोमिन के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश और चीन ने आपदा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समुद्री विज्ञान से संबंधित चार समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
अंतरराष्ट्रीय संगठन से संबंधित मामलों की अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री मिशेल जे. सिसन तीन देशों के अपने आधिकारिक दौरे के तहत 6 अगस्त को दो दिवसीय यात्रा पर ढाका पहुंचीं।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अभी तक उनके साथ किसी भी बैठक के बारे में सूचना नहीं दी है।

ये भी पढ़े-छत्तीसगढ़ में दो सौ करोड़ से तीन सड़कों के निर्माण का NGT ने दिया था आदेश, बजट के बाद तीनों सड़कों की प्रोग्रेस जीरो

Tags: BangladeshChinaChina Xi JimpingNews1IndiaSheikh Hasina
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Bangladesh Boycott: बांग्लादेश सरकार ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की पुष्टि करते हुए आईसीसी (ICC) पर कड़ा निशाना...

Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Bangladesh protests: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग के...

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

by Mayank Yadav
November 25, 2025

China diplomatic protest: मंगलवार को चीन ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली...

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

by Kanan Verma
November 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला प्रेमा वांगजोम थोंगडोक कुछ दिनों पहले चीन के शंघाई शहर पहुँची थीं।...

Sheikh Hasina

‘फांसी’ वाली हसीना को भारत भेजो! बांग्लादेश का अल्टीमेटम, दिल्ली ने दिया ‘शांति’ का जवाब!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Sheikh Hasina extradition: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां...

Next Post

Sam Bahadur: भारत के सबसे पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक की शूटिंग शुरू

दिल्ली में जारी है चाइनीज मांझे का आतंक, अब फूड डिलीवरी ब्वाय की कटी गर्दन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist