Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कनाडा के बैंक में बंदूकधारियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Shooting in canada: कनाडा के बैंक में बंदूकधारियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

ओटावा: (Shooting in bank) कनाडा के कोलंबिया में स्थित बैंक ऑफ मॉन्ट्रियाल (Bank of Montreal) से गोलीबारी की घटना सामने आई है। बीते मंगलवार को दो बंदूकधारियों को पुलिस ने में मार गिराया। गोलीबारी में 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इस घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध बंदूकधारियों का एक वाहन भी बैंक ऑफ मॉन्ट्रियाल के पास खड़ा था। वारदात की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे ही पहुंच गई थी।

वाहन में विस्फोटक होने की ख़बर थी, जिसके चलते पुलिस नें घटना स्थल के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को खाली करा लिया था साथ ही बैंक की सीमा से लगे सभी रास्तों को भी पुलिस ने बंद कर दिया था। बैंक ऑफ मॉन्ट्रियाल कनाडा के सानिच में स्थित है, (Shooting in bank) यहां से पास ही में अमेरिकी राज्य वॉशिंगटन की सीमा भी लगती है। ब्रिटिश कोलंबिया के सानिच पुलिस की ओर से बताया गया है कि घटना के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

इस घटना पर सानिच के पुलिस चीफ डीन दुथी (Dean duthi) ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि सभी संदिग्ध बंदूकधारी बड़े हथियारों से लैस थे और उन्होंने बॉडी आर्मर भी पहने हुए थे। इस घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version