Site icon News1India

खुद से ही शादी करने वाली Sofi अब चाहती है तलाक, लोगों ने उड़ाया मजाक, कहा- Divorce Hearing के लिए अच्छा वकील ढूंढ लेना

शादी हर किसी के लिए बेहद खास होती है। जिसे यादगार और स्पेशल बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या तरीके आजमाते हैं। चाहे लव मैरिज हो या फिर अरेंज, दोनों में ही लड़का-लड़की की पसंद जरूरी होती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो खुद के ही दिवाने होते हैं। वह अपनी ही मोहब्बत गुम होते है कि खुद से ही शादी रचा लेते हैं। ऐसी ही एक लड़की इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है, जिसनें खुद से ही शादी करके सबको हैरान कर दिया।

आपको बता दें कि पोस्ट में दिखाई दे रही ये लड़की सोफी मौरे  है, जो अर्जेंटीना की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सोफी ने पिछले महीने ही फरवरी में खुद से शादी कर ली थी। सोफी ने खुद से शादी की पोस्ट भी इंटरनेट पर शेयर की थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। पोस्ट में सफेद रंग के गाउन ड्रेस में सोफी अपनी शादी का जश्न मनाते हुए सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस पोस्ट को @sofimaure07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में वाइट गाउन में नजर आ रही है ये लड़की हाल ही में खुद से शादी करने वाली सोफी है। सोफी खुद के ही साथ 24 घंटे भी नहीं बिता सकीं। अब तलाक लेने के बारे में सोच रही हैं। सोफी ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया करते हुए एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। यूजर्स पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने सोफी के इस फैसले पर नाराजगी जताई, तो किसी ने उसका मजाक उड़ाया।

Exit mobile version