Site icon News1India

International News: दुनिया के कुछ ऐसे देश जहाँ सब से ज्यादा रहते हैं भारतीय, जानें उनके बारे में

International News: संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों का सबसे बड़ा समुदाय रहता है, और ये भारत के बाहर भारतीयों का सबसे बड़ा घर भी है। यहां लगभग 54 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से 33 लाख से ज्यादा ने अमेरिकी नागरिकता ले रखी है, जबकि 20 लाख एनआरआई हैं।

श्रीलंका भारत का पड़ोसी

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भारतीयों के लिए 9वां सबसे बड़ा घर है। यहां करीब 16 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस देश की संस्कृति दक्षिण भारत जैसी है, और यहां अधिकांश लोगों ने नागरिकता ले रखी है। बहुत से भारतीय लोग यहां पर्यटन के लिए भी आते हैं।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम, एक समय भारत पर शासन करने वाला देश, आज भारतीयों के लिए एक प्रिय स्थान बन चुका है। यहां भारतीय मूल के लगभग 19 लाख लोग रहते हैं। इनमें से लगभग 15 लाख लोग नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं, जबकि करीब 4 लाख लोग एनआरआई के रूप में रहते हैं।

म्यांमार भारत का पड़ोसी देश

भारत का पड़ोसी म्यांमार, जो अब सैन्य शासन के तहत है, भारतीय मूल के लोगों के लिए 6वां सबसे बड़ा घर है। यहां करीब 20 लाख भारतीय हैं, जिनमें से ज्यादातर ने यहां की नागरिकता ले रखी है।

सऊदी अरब भारतीयों का पांचवां घर

सऊदी अरब में लगभग 25 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से केवल 3 हजार लोगों के पास सऊदी नागरिकता है, बाकी सभी वीजा पर काम करने आते हैं।

कनाडा चौथा सबसे बड़ा घर

हाल के दिनों में भारत और कनाडा के राजनीतिक संबंध तनावपूर्ण हैं, फिर भी यह भारतीयों के लिए चौथा सबसे बड़ा घर है। कनाडा में करीब 30 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से 18 लाख से ज्यादा ने नागरिकता ले ली है।

मलेशिया तीसरा सबसे बड़ा घर

मलेशिया में भारतीयों की संख्या भी काफी बड़ी है। यहां लगभग 30 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से 27 लाख से ज्यादा लोगों ने मलेशिया की नागरिकता प्राप्त की है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों की संख्या इतनी ज्यादा है कि वे यहां की कुल जनसंख्या के 36 प्रतिशत हैं। यहां लगभग 36 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकांश वीजा पर काम करने आते हैं।

 

Exit mobile version