Site icon News1India

Samsung के उत्तराधिकारी ली जेई योंग के सामने दक्षिण कोरिया सरकार ने टेके घुटने

सियोल। दक्षिण कोरिया ने रिश्वतखोरी के दोषी ठहराए जा चुके सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई योंग (54) को शुक्रवार को माफी दे दी। बड़े आर्थिक-राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान उन्हें विशेष राष्ट्रपति क्षमादान दिया गया है।

दिग्गज टेक कंपनी के उपाध्यक्ष योंग पिछले साल पैरोल के बाद अब क्षमादान पाने वाले पहले नये कारोबारी हैं। जोंग को 2017 में रिश्वतखोरी और गबन का दोषी ठहराया गया था। दक्षिण कोरिया के सबसे शक्तिशाली सफेदपोश अपराधियों में से एक सैमसंग के इस उत्तराधिकारी को एक पूर्व राष्ट्रपति को रिश्वत देने के आरोप में दो बार जेल की सजा हुई थी।

दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा है कि देश की सबसे बड़ी कंपनी के नेता को महामारी के बाद आर्थिक सुधार की अगुवाई करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप में कैद सेमसंग के अधिकारी ली जेई योंग पिछले साल अगस्त के दूसरे हफ्ते में पैरोल पर रिहा किया था। उन्हें यह राहत सजा मिलने के एक साल के अंदर मिली थी। इस रिश्वतकांड में दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे को 2017 में अपने पद से हटना पड़ा था।

सैमसंग अधिकारी को दी गई राहत को विरोधी कथित तौर पर कोरिया में सैमसंग के बढ़ते प्रभाव और कॉरपोरेट जगत में भ्रष्टाचार करने वाले मालिकों के प्रति नरम रुख के रूप में देख रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्री हान डोंग-हून ने कहा कि अरबपति योंग को माफी देने का फैसला देश को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए लिया गया। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक योंग दुनिया के 278वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 7.9 बिलियन डॉलर है। समूह का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया के सकल घरेलू उत्पाद के लगभग पांचवें हिस्से के बराबर है।

Exit mobile version