Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ताइवान की खाड़ी में तनाव का माहौल, मिसाइल, युद्धपोत व फाइटर जेट्स के..

ताइवान की खाड़ी में तनाव का माहौल, मिसाइल, युद्धपोत व फाइटर जेट्स के बाद चीन ने उतारा नया हथियार

ताइवान की खाड़ी में गंभीर तनाव का माहौल है। दरअसल चीन ने ताइवान को अपने मिलिट्री ड्रिल से चारों तरफ से घेर रखा है। चीन ताइवान के आसपास स्थानों पर मिलिट्री ड्रिल कर रहा है। वहीं चीन ने अब मिसाइल, युद्धपोत और फाइटर जेट्स के बाद नया हथियार युद्धाभ्यास में ड्रोन्स को भी उतार दिया है।

डिफेंस की खबरों पर नजर रखने वाले ट्विटर हैंडल @detresfa_ को चलाने वाले डैमियन सिमोन ने मैप जारी करके बताया है कि चीन किस-किस जगह से ताइवान को घेर रहा है। वैसे तो यह चीन के मिलिट्री ड्रिल का हिस्सा है लेकिन चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है। ताइवान के आसपास सात स्थानों पर वह मिसाइल, युद्धपोत, जंगी जहाजों, फाइटर प्लेन्स और ड्रोन्स की मदद से से ड्रिल कर रहा है।

ताइवान की खाड़ी में तनाव की स्थिति भयावह

आपको बता दें इसके नक्शे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये ड्रोन्स जापान के नजदीक से उड़ते हुए ताइवान की ओर आए हैं। इसकी वजह से ताइवान की खाड़ी में तनाव की स्थिति भयावह हो चुकी है।

वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिला जानकारी के अनुसार चीन की नौसेना और वायु सेना लगातार खाड़ी में युद्धाभ्यास कर रहे हैं। लगातार उनके जंगी जहाज और फाइटर जेट्स खाड़ी में बनी मध्य रेखा को पार करके ताइवान को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं।

बीते दिनों चीन ने लगातार कम दूरी की बैलिस्टिक ताइवान में मिसाइलें को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम इलाकों की तरफ ओर दागा गया था। ये मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।

राष्ट्रपति साइ इंग-वेन का ट्वीट

इसके जवाब में ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने ट्वीट करके कहा है कि हम लगातार चीन की हरकतों और ड्रिल के नाम पर हमलों पर नजर रख रहे हैं। हम खतरा भांपते ही सटीकता से माकूल जवाब देंगे मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लोकतांत्रिक ताइवान को बचाने की अपील करती हूं। चीन स्थानीय स्तर पर गलत हरकतें करके माहौल बिगाड़ रहा है। हम चाहते हैं कि चीन तत्काल अपना मिलिट्री ड्रिल रोके।

वहीं राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने कहा कि हमारी सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं। हम हर तरह के मिलिट्री डेवलपमेंट्स पर नजर रख रहे हैं। चीन के सक्रिय सूचना जंग को भी हमारी सरकार कायदे से समझ रही है। चीन की गलत सूचनाओं का हम करारा जवाब दे रहे हैं। हमारी सभी एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।

Exit mobile version