Site icon News1India

युवक के सिर चढ़कर बोला 3 बहनों का प्यार, कहा- सभी को प्यार करना मेरे लिए मुश्किल काम नहीं, बनाया टाइम टेबल

आपने अक्सर प्यार के किस्से सुने होंगे और देखे भी होंगे। जिसमें से कुछ किस्से आम से होते तो कुछ बेहद अनोखे। आज हम ऐसे ही अनोखे प्यार की बात करने जा रहे हैं। दरअसल एक युवक तीन जुड़वां बहनों के साथ न केवल रिलेशनशिप में है बल्कि तीनों से जल्द शादी भी करने जा रहा है। युवक का कहना है कि तीनों बहनों को प्यार देना उसके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। वहीं जुड़वां बहनों केट, ईव और मैरी ने बताया कि तीनों अप्रैल में अपने मंगेतर लकी स्टीवो से शादी करने की तैयारी कर रही है। इन बहनों में से केट की मुलाकात स्टीवो से सबसे पहले हुई थी। इसके बाद उसने स्टीवो को अपनी दो बहनों से भी मिलवाया। तीनों ही बहनें परंपरागत संगीत में अपना करियर बना रही हैं।

युवक ने बताया क्यों छोड़कर चली गईं पिछली प्रेमिकाएं

ये लोग जिस धर्म से ताल्लुक रखते हैं, उसमें एक से अधिक शादी करना वर्जित है। हालांकि स्टीवो का कहना है कि ‘मैं एक वफादार इंसान हूं। इसलिए मुझे सबकुछ अधिक ही मिलता है, यहां तक ​​कि आशीर्वाद भी। इसलिए वे मुझे बिग मैन स्टीवो कहते हैं। स्टीवो ने कहा कि मेरा प्यार कभी एक लड़की के लिए नहीं था। मैं एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पैदा हुआ था, जो बहुविवाह करेगा। यह बात सभी जानते हैं कि मैं हमेशा से ईमानदार और वफादार रहा हूं। मेरी पिछली प्रेमिकाएं मुझे इसलिए छोड़कर चली गईं, क्योंकि मैंने उनसे कहा था कि मैं एक और पत्नी चाहता हूं।’

https://www.instagram.com/p/CgFdFYioInK/?utm_source=ig_web_copy_link

तीनों से प्यार करने के लिए बनाया टाइम टेबल

केन्या में रहने वाले स्टीवो ने बताया कि ‘मैं धोखा नहीं देना चाहता। मैं तीनों को चाहता हूं। संयोग से ये आशीर्वाद मेरे पास तब तक है, जब तक मैं चाहता हूं।’ उसने आगे कहा कि मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं और हम चारों पूरे दिन एक साथ रहते हैं। सभी एक दूसरे से सीख रहे हैं। अपना वक्त ले रहे हैं।

वहीं इन तीनों बहनों ने बताया कि इन्होंने एक टाइम टेबल बनाया है, जिसमें स्टीवो के साथ रात बिताने के लिए तारीखें तय की गई हैं। उनका कहना है कि हम तीनों ही स्टीवो के लिए काफी हैं। वह किसी तीनों किसी और महिला को उसके जीवन में नहीं आने देंगी।

सोमवार मैरी, मंगलवार केट और बुधवार को ईव के साथ, तो वीकेंड किसके नाम

स्टीवो ने बताया कि वह तीनों बहनों को खुश रख रहा है। वह सोमवार को मैरी के साथ, मंगलवार को केट और बुधवार को ईव के साथ समय बिताता है। फिर वीकेंड पर चारों साथ हैं। वहीं बहनों ने खुलासा करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब तीनों एक ही युवक के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Exit mobile version