Site icon News1India

यूक्रेन और रूस के बीच हालात नाजुक, रूस ने यूक्रेन को बताया अमेरिका की कठपुतली

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच का मामला धीरे धीरे काफी गंभीर होता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले लुहांस्क और डोनेट्स्क प्रांत को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दे दी है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा यूक्रेन अमेरिका की कॉलोनी बन चुका है, जहां यूक्रेन को अमरिका की कठपुतली बताते हुए उन्होंने कहा की अमेरिका की सरकार कठपुतली चला रही है। यूक्रेन ने भी पुतिन के इस कठोर विवादित बयान पर जवाब देते हुए कहा की “हम डरते नहीं है।” यूक्रेन के जेलेंस्की को अब भी पश्चिम के देशों के समर्थन की उम्मीद है।

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी सैन्य करवाई बंद कर दे। यूक्रेन अगर NATO में शामिल होता है तो यह खतरा रूस के लिए होगा इसीलिए उन्होंने यूक्रेन से मांग की है की यूक्रेन सैन्य कार्रवाई जल्द से जल्द बंद कर दे। बकौल पुतिन- यूक्रेन परमाणु हथियार बनाने की योजना भी बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो वर्ल्ड ऑर्डर में बड़ा बदलाव होगा।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version