TikTok Ban : टिकटॉक अमेरिका में ऑफलाइन हो गया है, और यह घटना अमेरिका में रविवार से लागू होने वाले नए कानून के कुछ समय पहले हुई। इसके साथ ही Apple Hub ने जानकारी दी कि TikTok ऐप को अमेरिकी App Store से हटा दिया गया है। अमेरिका के कई यूजर्स को जब उन्होंने TikTok खोला, तो उन्हें ऑफलाइन का संदेश दिखाई दिया, जिसे कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया।संदेश में अंग्रेजी में ‘सॉरी’ लिखा गया था, जिसमें बताया गया कि अब से TikTok उपलब्ध नहीं होगा। इसके अलावा, संदेश में यह भी उल्लेख था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
TikTok की अमेरिका में सेवा हुई बंद, ऑफलाइन होने पर कंपनी ने जताया दुख, क्या ट्रंप देंगे राहत?
टिकटॉक अमेरिका में ऑफलाइन हो गया है, और यह सब अमेरिका में रविवार से लागू होने वाले नए कानून के ठीक पहले हुआ। इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने यह संकेत दिया है कि वह चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को अमेरिका में राहत प्रदान कर सकते हैं। अगर ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बनते हैं, तो वह संभवतः टिकटॉक को 90 दिनों तक अमेरिका में संचालन की अनुमति दे सकते हैं।
