Trump Travel Ban: 41 देशों पर लगेगा ट्रैवल बैन, पाकिस्तान समेत कई देश लिस्ट में शामिल

ट्रंप सरकार का यह नया फैसला न केवल इन देशों के नागरिकों बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी चिंता का विषय है। अगर ड्राफ्ट को मंजूरी मिलती है, तो इन देशों के हजारों लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। अब देखना होगा कि अमेरिकी प्रशासन इस फैसले को कब और कैसे लागू करता है।

Trump

Trump Travel Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ट्रैवल बैन को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, Trump प्रशासन जल्द ही 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। इस फैसले का उद्देश्य अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना और सुरक्षा खतरे को कम करना है। नए ड्राफ्ट में पाकिस्तान समेत कई देशों का नाम शामिल है। अमेरिका में पहले भी ट्रंप ने सात मुस्लिम बहुल देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इस बार प्रतिबंधों का दायरा काफी बड़ा होगा।

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत Trump प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस प्रस्ताव को मंजूरी देने की तैयारी में हैं। अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो इन देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि कुछ देशों का वीजा आंशिक रूप से निलंबित किया जाएगा, जबकि कुछ का वीजा पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।

तीन श्रेणियों में बांटी गई लिस्ट

  1. पहली सूची: पूरी तरह निलंबन
    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहले समूह में 10 देशों को रखा गया है जिनके नागरिकों का वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा। इन देशों में अफगानिस्तान, क्यूबा, ​​ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। इन देशों से आने वाले सभी वीजा पूरी तरह से रद्द कर दिए जाएंगे।
  2. दूसरी सूची: आंशिक निलंबन
    दूसरी सूची में इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं। इन देशों के वीजा पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगेगा। इसके तहत पर्यटक वीजा, छात्र वीजा और अप्रवासी वीजा प्रभावित हो सकते हैं।
  3. तीसरी सूची: पाकिस्तान समेत 26 देश
    तीसरी सूची में पाकिस्तान, भूटान और वानुअतु समेत 26 देशों का नाम है। इन देशों के नागरिकों का वीजा भी आंशिक रूप से बैन किया जाएगा। यदि इन देशों की सरकारें 60 दिन के भीतर वीजा प्रक्रियाओं में सुधार नहीं करती हैं, तो वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और विवाद

पाकिस्तान समेत कई देशों ने इस खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसे अटकलें करार देते हुए कहा कि अमेरिका से ऐसा कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। वहीं, तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तानी राजदूत केके अहसान वागन को हाल ही में अमेरिका में प्रवेश न मिलने के बाद तनाव और बढ़ गया है।

अवैध प्रवासन पर सख्ती का प्रयास

Trump प्रशासन ने पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम बहुल देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था। इस बार प्रतिबंधों का दायरा और भी व्यापक है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाने और अमेरिकी सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

यहां पढ़ें: Trump पर जल्द ही लगेगी नकेल भारत का एक्शन प्लान हुआ तैयार ऐसे मिलेगा मुंह तोड़ जवाब

 

Exit mobile version