Site icon News1India

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के फरमान पर टीवी ऐंकर्स को ढकना होगा चेहरा

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की सरकार ने नया फरमान जारी किया है। तालिबान सरकान ने महिला टेलीविज़न एंकर्स और प्रजेंटर को अपना चेहरा ढँककर टीवी पर आने का आदेश दिया है।

इतना ही नहीं तालिबान का ये हुक्म तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है। तालिबान सरकार ने महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर पूरा शरीर ढँककर रखने के लिए कहा है।

अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों की वकालत और बात करने वाले लोगों ने इस नई पाबंदी को लेकर सोशल मीडिया पर नाराज़गी ज़ाहिर की है। हुकूमत इतने पर भी नहीं रूकी, सेकेंडरी स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसके अलावा वे पुरुष रिश्तेदारों को साथ लिए बगैर यात्रा नहीं कर सकती हैं।

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version