Site icon News1India

रात में कूड़ा बीन रही महिला को दिखी दो छोटी गठरी, देखते ही छूट गए पसीने

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग सड़कों पर कूड़ा करकट फेंक देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो बिना कुछ सोचे सड़क पर फैली गंदगी को उठाकर खुद कूड़ेदान में फेंक देते हैं। हालांकि ऐसे पर्यावरण प्रेमियों की कमी नहीं है। ऐसी ही एक महिला है, जिसका नाम मारिया क्लटरबक है। ये रोजाना सड़कों से इधर-उधर फेंके हुए कूड़े को बिनकर कूड़ेदान में फेंकती है। लेकिन कुछ दिन पहले जब महिला एक लावारिस पड़े तकिए के दो गिलाफ को देख कर उसे उठाने लगी तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, गिलाफ के अंदर कुछ ऐसा था जिसे देख महिला के होश उड़ गए।

महिला के उड़ गए होश

इंग्लैंड में ग्लूसेस्टर के हक्कलकोट की रहने वाली मारिया जिसकी उम्र 54 वर्षीय है। महिला ने बताया कि वे रोजाना सड़क से कूड़ा बीनती है। कुछ दिन पहले रात 9 बजे तकिए के दो गिलाफ का पाया। पहले मुझे लगा कि सड़क के निर्माण कार्य से बची रेत की दो बोरियां होंगी। लेकिन जैसे ही मैं उसके पास गई मेरी जोर से चीख निकल पड़ी।

दरअसल, तकिए के गिलाफ के अंदर कुछ ऐसी चीज थी जिसे केबल से बांधा गया था। महिला ने कहा फिर मुझे एहसास हुआ कि जो कुछ भी अंदर है वो जिंदा है। पहले तो महिला को लगा कोई पिल्ला या बिल्ली होगी। लेकिन जैसे ही महिला ने तार खोलने की कोशिश की वो अंदर तक सन्न रह गई। दरअसल, उस पन्नी में चार अजगर थे।

सांप को देखकर महिला डर गई थी .मारिया ने फौरन पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि उस बोरे में सचमुच में अजगर था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पास में एक रेप्टाइल शॉप है। इसे लेकर महिला का कहना है कि मालिक ने ही इन अजगरों को कपड़ों में बांधकर सड़क किनारे छोड़ा है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version