America Houthi attack: अमेरिका का हूती विद्रोहियों पर कहर, ट्रंप ने देखी लाइव कवरेज

अमेरिका ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर भीषण हमला किया है, जिसमें अब तक 30 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस हमले की लाइव कवरेज देखी और ईरान को भी सख्त चेतावनी दी है।

America

America Houthi attack: अमेरिका ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा हमला शुरू कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड बीती रात से ही हूती ठिकानों पर बम बरसा रही है। अब तक 30 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले के बीच व्हाइट हाउस से आई तस्वीरों ने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया है। इन तस्वीरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद हमले की लाइव कवरेज देखते नजर आ रहे हैं। रेड कैप पहने ट्रंप कभी स्क्रीन पर नजर गढ़ाए दिखते हैं तो कभी सैन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए नजर आते हैं। व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से इन तस्वीरों को साझा किया गया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी जहाजों को हूती हमलों से बचाने के लिए सख्त एक्शन लिया है।

हवाई हमलों से दहला यमन

America यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी सैन्य विमान और जहाज लगातार हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहे हैं। हमलों का उद्देश्य हूती संगठन की सैन्य शक्ति को कमजोर करना और अमेरिकी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक यह अभियान जारी रह सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मानना है कि हूती आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय हितों को खतरा है।

व्हाइट हाउस ने दिखाई ट्रंप की तस्वीरें

व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रपति ट्रंप की कई तस्वीरें साझा की गईं। इनमें ट्रंप रेड कैप पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर उनका नाम लिखा हुआ है। किसी तस्वीर में वह हेडफोन लगाए हमले की कवरेज देख रहे हैं तो किसी में सैन्य अधिकारियों से जानकारी लेते दिख रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इन तस्वीरों के साथ कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

ईरान को भी दी कड़ी चेतावनी

हमलों के बीच America राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को भी स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने हूती आतंकियों की मदद बंद नहीं की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके नरम रुख के कारण हूती संगठन मजबूत हुआ। ट्रंप का मानना है कि अब अमेरिका किसी भी आतंकी संगठन को बर्दाश्त नहीं करेगा।

दुनियाभर में बढ़ा तनाव

America हमलों के बाद यमन और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ मानते हैं कि यह हमला अमेरिका और ईरान के रिश्तों में और कटुता ला सकता है। हूती संगठन पर इस तरह की सख्त कार्रवाई से अमेरिका और मध्य पूर्व के देशों के बीच भी कूटनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका का यह हमला दिखाता है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपनी सुरक्षा नीति को लेकर गंभीर हैं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अब देखना होगा कि ईरान और हूती विद्रोही इस हमले का क्या जवाब देते हैं।

यहां पढ़ें: UP BJP News: यूपी बीजेपी में संगठन पर्व… 80 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित

Exit mobile version