Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

US deportation: अमेरिका से 104 भारतीय डिपोर्ट, ट्रंप के एक्शन से हड़कंप…

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी सैन्य विमान C-17 से अमृतसर लाया गया। इनमें पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। निर्वासन पर पंजाब सरकार ने चिंता जताई और केंद्र से चर्चा की मांग की।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 5, 2025
in Latest News, विदेश
US deportation
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

US deportation: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को अमेरिकी सैन्य विमान C-17 ने 104 भारतीय नागरिकों को लेकर पंजाब के अमृतसर में लैंड किया। इनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 13 बच्चे भी हैं। ये सभी नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे और उन्हें डिपोर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3 और चंडीगढ़ से 2 नागरिक शामिल हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इनमें अधिकतर लोग अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर पकड़े गए थे। हालांकि, इन पर किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला नहीं है, लेकिन उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर इन नागरिकों को लेने के लिए भारतीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

US

US deportation: अमेरिका से 300 से अधिक भारतीय प्रवासी निर्वासित, पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात ने दी राहत

February 17, 2025
deportation of illegal immigrants from America

America ने डिपोर्ट किये कितने भारतीय ,अवैध तरीके से गए लोग आज पहुंचेंगे अमृतसर

February 5, 2025

निर्वासन पर उठे सवाल

US deportation को लेकर भारतीय अधिकारियों और पंजाब सरकार ने चिंता जताई है। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अमेरिका को इन लोगों को स्थायी निवास देने पर विचार करना चाहिए था, क्योंकि वे वहां की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे थे। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही है।

कानूनी प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, US deportation किए गए लोगों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जिनके पास पासपोर्ट नहीं है, उनकी जांच भी की जाएगी।

इससे पहले रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सैन्य विमान में करीब 200 लोग सवार थे, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि इनकी संख्या 104 ही थी। मंगलवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा था कि राज्य सरकार प्रवासियों की सहायता के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर स्थापित करेगी।

अमेरिका से भारतीय नागरिकों का यह पहला बड़ा निर्वासन है, लेकिन आगे भी ऐसे कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यहां पढ़ें: iPhone में अब डाउनलोड कर सकेंगे पोर्न ऐप, जानिए कैसे करें फ्री में इस्तेमाल
Tags: US deportation
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

US

US deportation: अमेरिका से 300 से अधिक भारतीय प्रवासी निर्वासित, पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात ने दी राहत

by Mayank Yadav
February 17, 2025

US deportation: अवैध प्रवासियों का मुद्दा अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है, जब हाल ही में भारतीय प्रवासियों...

deportation of illegal immigrants from America

America ने डिपोर्ट किये कितने भारतीय ,अवैध तरीके से गए लोग आज पहुंचेंगे अमृतसर

by SYED BUSHRA
February 5, 2025

 Deportation of illegal immigrants from America अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान...

Next Post
Brussels

Brussels shootings: ब्रसेल्स में मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी, ड्रग गिरोहों के टकराव की आशंका

thandel real life indian fishermen rescue diplomatic efforts sushma swaraj

Thandel नागा चैतन्य और साई पल्लवी की दमदार फिल्म, Bansuri और Sushma Swaraj से क्या है इसका संबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version