Site icon News1India

Third world war prediction : किसने कहा 2025 में तीसरा विश्व युद्ध होकर रहेगा, जिसकी हर भविष्यवाणी अब तक हुई है सच

Nicholas Aujula prediction third world war 2025

 Nicholas Aujula prediction  : हमारे आसपास बहुत से ऐसे लोग हैं जो अक्सर भविष्यवाणियां करते रहते हैं।पर उनकी कुछ भविष्यवाणी सच होती हैं और कुछ नहीं लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी भविष्यवाणियाँ हमेशा सच साबित होती हैं। उनमें से एक है लंदन के हिप्नोथैरेपिस्ट निकोलस औजुला जिनकी भविष्यवाणियाँ अब तक हमेशा सच साबित हुई हैं। हाल ही में उनकी की गई भविष्यवाणी डरती है जिसमें उन्होंने दावा किया कि 2025 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। उनका कहना है कि इस साल, हिंसा और नफरत बढ़ेगी, लोग धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर एक दूसरे से लड़ेंगे।

निकोलस की भविष्यवाणी का आधार

निकोलस औजुला ने बताया कि जब वह 17 साल के थे, तो उन्हें सपनों में भविष्य की घटनाएँ दिखाई देती थीं, जिनके आधार पर वह अपनी भविष्यवाणी करते हैं। उनकी भविष्यवाणियाँ अब तक सही साबित हुई हैं। इनमें से प्रमुख घटनाएँ थीं, जैसे अमेरिका का ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन, डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत, पेरिस के नोट्रे डेम चर्च में आग, और कोविड-19 महामारी जैसी घटनाएँ। इन घटनाओं के बारे में उन्होंने पहले ही सही सही भविष्यवाणी की थी।

2025 के लिए उनकी भविष्यवाणी

निकोलस का कहना है कि 2025 में लोगों के बीच दया की भावना खत्म हो जाएगी, और एक दूसरे के प्रति हिंसा बढ़ेगी। इस समय के दौरान, बाढ़, बारिश और समुद्र के जलस्तर का बढ़ना भी संभव है। उनका मानना है कि इस साल धरती पर बुराई और नफरत का एक बहुत ही गंभीर दौर आएगा। यह भविष्यवाणी उनके जीवन के अनुभवों और सपनों से प्रेरित है, जो उन्होंने शुरूआत में 17 साल की उम्र में देखे थे।

क्या यह भविष्यवाणी सच होगी

निकोलस की सभी भविष्यवाणियाँ अब तक सच साबित हुई हैं, लेकिन तीसरे विश्व युद्ध जैसी भविष्यवाणी बहुत गंभीर और डरावनी हो सकती है। कुछ लोग इसे एक संयोग मान सकते हैं, जबकि कुछ इसे एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, यह कहना मुश्किल है कि निकोलस की भविष्यवाणी 2025 में पूरी होगी या नहीं। इसका समय ही जवाब देगा।

निकोलस औजुला की भविष्यवाणी के बाद, दुनिया भर में इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है। जबकि उनकी सभी पूर्व भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं, तीसरे विश्व युद्ध जैसी भविष्यवाणी एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या 2025 में यह भविष्यवाणी सच होगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

Exit mobile version