Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home IPL 2023

IPL 2023: Jofra Archer की जगह Chris Jordan हुए Mumbai Indians में शामिल, जानिए क्यों वापस इंग्लैंड लौट गए आर्चर?

इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा की खराब फॉर्म से परेशान मुंबई इंडियंस की टीम को अब एक और खिलाड़ी की कमी खलेगी। जी हां ये वही जोफ्रा आर्चर हैं जिन्हें मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रूपए में खरीदा था। आर्चर की जगह टीम ने एक और इंग्लिश गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को साइन किया है। यानी कि आने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस में जोफ्रा आर्चर नहीं बल्कि क्रिस जॉर्डन नजर आएंगे।

Vikas Baghel by Vikas Baghel
May 9, 2023
in IPL 2023, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2023 में पहले ही मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) का हाल कुछ खास नहीं है लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई की बची खुची उम्मीदों पर भी अब पानी फिर गया है। मुंबई पहले ही अपनी समस्याओं से जूंझ रही थी कि अब एक और बुरी खबर आ गई है। बता दें इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर(Jofra archer) IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की खराब फॉर्म से परेशान मुंबई इंडियंस(MI) की टीम को अब एक और खिलाड़ी की कमी खलेगी। जी हां ये वही जोफ्रा आर्चर हैं जिन्हें मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रूपए में खरीदा था, वही जोर्फा आर्चर जिनके आने से टीम फिर से एक और ट्रॉफी की ओर देख रही थी इतना ही नहीं ये वही जोफ्रा आर्चर हैं जिनको जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) का रिप्लेसमेंट बताया जा रहा था। लेकिन इतने बड़े-बड़े टैग के साथ आने वाले जोफ्रा आर्चर अब टीम में नहीं हैं, ताजा अपडेट है कि आर्चर की जगह टीम ने एक और इंग्लिश गेंदबाज क्रिस जॉर्डन(Chris Jordan) को साइन किया है। यानी कि आने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस में जोफ्रा आर्चर नहीं बल्कि क्रिस जॉर्डन नजर आएंगे।

RELATED POSTS

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

June 17, 2025
MI vs LSG : जसप्रीत बुमराह की स्पीड ने LSG का बिगाड़ा खेल, लगातार पांचवां मैच जीतकर MI फिर से बने ‘किंग’

MI vs LSG : जसप्रीत बुमराह की स्पीड ने LSG का बिगाड़ा खेल, लगातार पांचवां मैच जीतकर MI फिर से बने ‘किंग’

April 27, 2025

क्यो बाहर हुए आर्चर –

मुंबई इंडियंस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोफ्रा आर्चर फिटनेस संबंधी समस्या के चलते IPL से बाहर हुए हैं, टीम ने ये भी जानकारी दी है कि आर्चर इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहे हैं जहां वे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में अपना रीहैब करेंगे।

आर्चर की ऊंची दुकान के फीके थे पकवान –

जिस बड़े प्राइस और नाम के साथ आर्चर आते हैं, वे उसे IPL 2023 में जस्टीफॉय नहीं कर पाए ठीक-ठाक प्रदर्शन तो दूर बल्कि इस सीजन आर्चर को मार भी खूब पड़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो IPL 2023 में जोफ्रा ने 5 मैच खेले हैं जिनमें सिर्फ 2 विकेट ही वे ले पाए हैं। उन्होने इस सीजन 20 ओवरो में  9.50 की ईकोनॉमी से 190 रन लुटाए हैं।

जॉर्डन लगाएंगे रोहित की पल्टन को पार –

जोफ्रा की जगह मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रूपए में क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है। खास बात ये भी है कि जॉर्डन टीम में जुड़ भी चुके हैं। जॉर्डन पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेले थे। जॉर्डन ऑक्शन में अनसोल्ड थे लेकिन अब वे मुंबई में शामिल हो चुके हैं। अगर हम क्रिस जॉर्डन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2016 से 2022 तक जॉर्डन ने सिर्फ 28 मैच खेले हैं जिनमें उन्होने 89.2 ओवर किए हैं। जॉर्डन ने इस दौरान 27 विकेट लिए और 9.32 की ईकोनॉमी से 833 रन खर्च किए हैं।

कहा जा सकता है कि मुंबई को आर्चर की जगह एक अच्छा रिप्लेसमेंट मिल गया है लेकिन देखना ये भी दिलचस्प होगा कि बीच IPL में एंट्री लेने के बाद क्रिस जॉर्डन अपनी गेंदबाजी से कितनी छाप छोड़ पाते हैं।

Tags: chris jordanchris jordan bowlingchris jordan entry in mumbai indianschris jordan in mumbai indianschris jordan ipl 2023chris jordan joins michris jordan joins mumbai indianschris jordan michris jordan mumbai indianschris jordan mumbai indians 20203chris jordan playing in mumbai indiansIPLipl 2023ipl 2023 jofra archeripl 2023 schedulejofra archerjofra archer bowlingjofra archer in ipl 2023jofra archer injuryjofra archer injury updatejofra archer ipljofra archer ipl 2023jofra archer ipl 2023 newsjofra archer mumbai indiansjofra archer newsjofra archer out of ipljofra archer out of ipl 2023jofra archer ruled outjofra archer ruled out of ipl 2023mumbai indiansmumbai indians 2023mumbai indians latest newsmumbai indians new playermumbai indians new replacementmumbai indians news todaywhy jofra archer is not playing iplwhy jofra archer not playing vs delhi
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

by Vinod
June 17, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वो लड़की जो स्टेडियम में सबसे अलग दिखती है। ना बल्ला चलाती है...ना गेंद फेंकती है...। फिर...

MI vs LSG : जसप्रीत बुमराह की स्पीड ने LSG का बिगाड़ा खेल, लगातार पांचवां मैच जीतकर MI फिर से बने ‘किंग’

MI vs LSG : जसप्रीत बुमराह की स्पीड ने LSG का बिगाड़ा खेल, लगातार पांचवां मैच जीतकर MI फिर से बने ‘किंग’

by Vinod
April 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का 45वां मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स...

पहलगाम आतंकी हमले पर BCCI का बड़ा एक्शन, जानें IPL 2025 में किनका बंध गया ‘बुरिया-बिस्तर’

पहलगाम आतंकी हमले पर BCCI का बड़ा एक्शन, जानें IPL 2025 में किनका बंध गया ‘बुरिया-बिस्तर’

by Vinod
April 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का असर आईपीएल 2025 में देखने को मिला। बुधवार को मुंबई...

IPL 2025 GT vs MI : कौन है वह 5 खिलाड़ी, जिन्होंने मुम्बई की डुबाई नाव, गुजरात की जीत पर मुस्कराया ‘प्रिंस’

IPL 2025 GT vs MI : कौन है वह 5 खिलाड़ी, जिन्होंने मुम्बई की डुबाई नाव, गुजरात की जीत पर मुस्कराया ‘प्रिंस’

by Vinod
March 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई...

IPL 2025 GT vs MI Live : गुजरात ने मुम्बई को दिया 197 रन का टारगेट, IPL में 1 हजारी बने टीम इंडिया के ‘प्रिंस’

IPL 2025 GT vs MI Live : गुजरात ने मुम्बई को दिया 197 रन का टारगेट, IPL में 1 हजारी बने टीम इंडिया के ‘प्रिंस’

by Vinod
March 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क।  आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र...

Next Post

Ghazipur Police action on Angad Rai : मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य अंगद राय की संपत्ति हुई कुर्क

Karnataka Election 2023 Voting Live: एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version