Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home IPL 2023

IPL 2023 FINAL: आज CSK और GT के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2023 का Final, ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Vikas Baghel by Vikas Baghel
May 28, 2023
in IPL 2023, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

31 मार्च 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स(CHENNAI SUPERKINGS) और गुजरात टाइटंस(GUJARAT TITANS) के बीच मैच से IPL 2023 की शुरूआत हुई थी। आज 29 मई को करीब 2 महीने और 73 मैचों के बाद इसी मैदान पर इन्ही दोनों टीमों के बीच ही IPL 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा।

इस फाइनल मैच में एक तरफ होगी महेंद्र सिंह धोनी की चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और दूसरी तरफ होगी पिछले साल की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस। चेन्नई ने क्वालिफायर 1 में गुजरात को हराकर ही सीधा फाइनल में एंट्री की थी वहीं गुजरात क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरी बार IPL के फाइनल में पहुंची है।

RELATED POSTS

WTC FINAL में ICC नें दोनों टीमों पर लगाया जुर्माना, भारत पर पूरी तो ऑस्ट्रेलिया पर 80 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

June 12, 2023

IPL 2023 की ट्रॉफी तो जीती ही, साथ ही CSK ने किया ऐसा कारनामा जो कोई टीम नहीं कर पाई

May 31, 2023

कैसा रहा चेन्नई और गुजरात का आमना सामना –

IPL में 4 बार ये दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने आईं हैं जिनमें से 3 बार गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी है और सिर्फ एक बार चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिली है।

क्या है पिच का मिजाज-

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है, यहां बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी होकर बड़ा स्कोर बना सकते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना इस पिच पर अच्छा निर्णय होगा। पहली पारी में 180 रनों से ज्यादा का स्कोर खड़ा करना एक सुरक्षित टोटल माना जा सकता है।

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 –

दोनों ही टीमें जीतकर और पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके फाइनल तक पहुंची हैं। एक बात तो तय है कि दोनों टीमों को एक अच्छी बैलेंस टीम मिल गई है और फाइनल में भी कोई भी टीम प्लेइंग 11 में कुछ खास बदलाव नहीं करेगी।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 –

शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या(कप्तान), डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, नूर अहमद

चेन्नई सुपरकिंग्स संभीवित प्लेइंग 11 –

रुतुराज गायकवाड, डिवॉन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, रविंद्र जड़ेजा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर

मैच की अहम जानकारी –

मैच समय – 7:30 बजे

स्थान – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद गुजरात

टीवी पर देखें- स्टार स्पोर्टर नेटवर्क

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग – जियो सिनेमा

Tags: csk playing 11 2023csk vs gt 2023csk vs gt 2023 playing 11csk vs gt playing 11csk vs gt playing 11 2023csk vs rr playing 11 2023gbb cricket ipl 2023gt playing 11 2023ipl 2023ipl 2023 1st matchipl 2023 auctionipl 2023 csk vs gt playing 11ipl 2023 finalipl 2023 news teluguipl 2023 news todayipl 2023 scheduleipl 2023 squadipl 2023 today matchmi vs gt 2023 playing 11mi vs gt playing 11 2023rcb playing 11 2023
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

WTC FINAL में ICC नें दोनों टीमों पर लगाया जुर्माना, भारत पर पूरी तो ऑस्ट्रेलिया पर 80 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

by Vikas Baghel
June 12, 2023

7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की समाप्ती के...

IPL 2023 की ट्रॉफी तो जीती ही, साथ ही CSK ने किया ऐसा कारनामा जो कोई टीम नहीं कर पाई

by Vikas Baghel
May 31, 2023

30 मई को गुजरात टाइटंस(GT) को फाइनल मुकाबले में हराकर महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) ने IPL...

जब पांचवी बार IPL चैंपियन बनी MS DHONI की CSK, IPL 2023 के फाइनल की अनकही कहानी

by Vikas Baghel
May 30, 2023

धोनी की बंद आंखें, मोहित की आखरी गेंद और जड़ेजा का चौका।आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांचवी बार IPL का खिताब...

CSK VS GT FINAL: रेलवे स्टेशन पर सोए CSK के फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ VIRAL, बारिश के कारण नहीं हो पाया था मैच

by Vikas Baghel
May 29, 2023

IPL 2023 का फाइनल बारिश के कारण 28 मई को नहीं हो पाया, करीब 5-6 घंटों तक चली लगातार बारिश...

GT VS CSK LIVE UPDATE: स्थगित हुआ IPL 2023 का FINAL, 29 मई को होगा चैंपियन का फैसला

by Vikas Baghel
May 28, 2023

आज गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले IPL 2023...

Next Post

Jhansi News: अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए मऊरानीपुर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

CM केजरीवाल दिल्ली के LNJP अस्पताल सत्येंद्र जैन से मिलने पहुंचे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version