• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राजस्थान

कहां रखीं है भारत की ऐतिहासिक तोप, जिसने दुश्मनों को डराया तो बहुत लेकिन कभी युद्ध में नहीं चलाई गई

जयवाना तोप भारत की सैन्य ताकत और शिल्प कौशल का प्रतीक है। इसे कभी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन इसकी ताकत और बनावट आज भी लोगों को हैरान करती है।

by SYED BUSHRA
May 21, 2025
in राजस्थान
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jaivana Cannon:भारत ने आज जिस तरह से पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दिया है, उसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम देखकर हम सबका सीना चौड़ा हो गया है। ऐसे समय में हमें अपने इतिहास की उन उपलब्धियों को भी याद करना चाहिए, जो भारत की सैन्य शक्ति की मिसाल रही हैं। उन्हीं में से एक है जयवाना तोप, जो न सिर्फ एशिया की बल्कि दुनिया की भी सबसे बड़ी पहियों पर चलने वाली तोपों में से एक मानी जाती है।

जयवाना तोप की खासियत क्या है?

जयगढ़ किले में रखी जयवाना तोप को 1720 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था। ये तोप लगभग 50 टन भारी है और इसकी लंबाई करीब 20 फीट है। इसे जयगढ़ की ही तोप फैक्ट्री में तैयार किया गया था। माना जाता है कि यह तोप 50 किलो तक के गोले को कई किलोमीटर दूर तक मार सकती थी। हालांकि, इसे कभी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया।

Related posts

No Content Available

तोप का इतिहास और एकमात्र फायरिंग

इस तोप को सिर्फ एक बार परीक्षण के लिए चलाया गया था। स्थानीय लोगों की मानें तो गोला 35 किलोमीटर दूर जाकर गिरा, जिससे ज़मीन में एक बड़ा गड्ढा बन गया। वही गड्ढा आज तालाब में बदल चुका है, जो आज भी लोगों के लिए पानी का स्रोत है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि यह तोप कितनी ताकतवर थी।

नक्काशी और डिजाइन की बेमिसाल मिसाल

इस तोप की बाहरी बनावट भी देखने लायक है। इसमें उस समय के राजा का नाम, कुछ पौराणिक जीवों की आकृतियां, धार्मिक श्लोक, फूल-पत्तों के डिज़ाइन और ज्यामितीय आकृतियां उकेरी गई हैं। इससे उस दौर की कला और तकनीकी समझ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जयगढ़ किला – जयवाना का घर

जयगढ़ किला, जिसे “विजय का किला” भी कहा जाता है, अरावली की पहाड़ियों पर बना है। यह आमेर किले के पास स्थित है और जयपुर के संस्थापक महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा बनवाया गया था। इसकी ऊंचाई की वजह से यह सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद अहम था। यहां से आमेर किले और माओटा झील का शानदार नजारा दिखाई देता है।

रहस्यमयी सुरंग और आने-जाने की जानकारी

इस किले में एक गुप्त सुरंग भी है, जो इसे आमेर किले से जोड़ती है। माना जाता है कि युद्ध के समय इसका इस्तेमाल राजपरिवार के सुरक्षित निकलने के लिए किया जाता था।

समय और टिकट

खुला रहता है: सुबह 9:00 से शाम 4:30 बजे तक

टिकट

भारतीयों के लिए ₹35

विदेशियों के लिए ₹85

कैमरा शुल्क: ₹50 (स्टिल), ₹200 (वीडियो)

जयपुर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से टैक्सी, ऑटो या बस द्वारा आमेर किला पहुंचें। वहां से जयगढ़ के लिए रोड और ट्रैकिंग दोनों विकल्प मौजूद हैं।

Tags: IndianHeritageJaigarhFort
Share196Tweet123Share49
Previous Post

भारत में फिर से हुई कोरोना की एंट्री तो सहमी मुम्बई, शेर को चढ़ा ‘बुखार’ तो जू में कर दी गई ‘तालाबंदी’

Next Post

Playoffs में जाने के लिए Mumbai के पास केवल “दो रास्ते”, छठा Title जीतने के लिए करना होगा ये..!

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
IPL 2025 MI vs DC

Playoffs में जाने के लिए Mumbai के पास केवल "दो रास्ते", छठा Title जीतने के लिए करना होगा ये..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version