Site icon News1India

Suicide case: ब्लैकमेलिंग का शिकार फौजी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Suicide case: राजधानी जयपुर के अमरसर शाहपुरा में रहने वाले 27 साल के फौजी कृष्ण कुमार यादव ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कृष्ण के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के चलते यह कदम उठाने की बात कही।

सुसाइड नोट ने खोली ब्लैकमेलिंग की परतें

शाहपुरा के डिप्टी मुकेश चौधरी के अनुसार, कृष्ण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में दो लोगों—विकास नामक के लड़के और एक लड़की को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। नोट में बताया गया कि दोनों ने मिलकर उसे ब्लैकमेल किया और 15 लाख रुपए ऐंठे।और लगातार ब्लैकमेल करते रहे।

कैसे शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की कहानी?

सुसाइड नोट के के हिसाब से करीब दो साल पहले कृष्ण अपने दोस्तों के साथ सीकर में जीणमाता के दर्शन के लिए गया था, जहां विकास भी साथ था। बाद में विकास ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। जब कृष्ण को होश आया तो उसे पता चला कि उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया है। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर विकास और लड़की ने पैसे वसूलना शुरू कर दिया।

कॉलगर्ल के साथ रिश्ते का जाल

सुसाइड नोट में कृष्ण ने बताया कि लड़की चौमूं की रहने वाली थी और एक होटल में कॉल गर्ल के रूप में काम करती थी। उसने चालाकी से कृष्ण के फोन से सारा डेटा चुरा लिया और उसे धमकाने लगी। कृष्ण ने अपनी सैलरी के अलावा लोन लेकर भी पैसे चुकाए, लेकिन दोनों की मांगें बढ़ती रहीं।

बदनामी के डर से शिकायत नहीं कर पाया जवान

कृष्ण कुमार ने लिखा कि सेना की नौकरी और सामाजिक बदनामी के डर से वह पुलिस में शिकायत नहीं कर सका। मानसिक प्रताड़ना के चलते वह तनाव में रहने लगा और और आखिर में मौत को गले लगा लिया।

परिवार ने की न्याय की मांग

कृष्ण ने सुसाइड नोट में अपील की कि विकास और लड़की को किसी भी हाल में सजा दी जाए। परिजनों ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी विकास और लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Exit mobile version