Site icon News1India

Jammu-Kashmir के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत और कई घायल

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वाहन में 10 लोग बैठे हुए थे। वाहन ने सवार ये सभी नोग इस हादसे का शिकार हो गए।

मंत्री ने जाहिर किया दुख

खबरो के अनुसार डंगडुरु पावर प्रोजेक्ट (डाचन क्षेत्र) के पास जाकर क्रूजर वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ। इस वाहन पर किसी प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे लोग सवार थे। हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है वहीं जहां दुर्घटना हुई है वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जाहिर किया है। वहीं मंत्री ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को जरूरत के हिसाब से जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में ट्रांसफर कर दिया गया है। पहाड़ी इलाका होने के कारण से किश्तवाड़ में ज्यादातर सड़क हादसे होने की खबरे आती रहती है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version