Site icon News1India

Jammu Kashmir: पाकिस्तान फिर हुआ नाकाम, सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पेट्रोलिंग के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया है. यह जखीरा झाड़ियों के बीच छिपा कर रखा गया था. जिस बोरी में यह हथियार छिपाकर रखे गए थे उस पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ है और यह बोरी पाकिस्तान की बताई जा रही है. हथियारों के साथ हेरोइन भी इसके अंदर रखी गई थी।

पाकिस्तान पर तस्करी का शक जताया जा रहा है. इसके अंदर से तीन एकके-47 रायफल्स, पांच पैकेट हेरोइन, 4 पिस्टल, 14 राउंड एके-47 बरामद किए गए हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर में शांति के खिलाफ साजिशें रचता आ रहा है।

इससे पहले, जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सेना के एक फर्जी अधिकारी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल ने बारी ब्राहमण इलाके में सेना की वर्दी में आर एस पुरा निवासी रमन सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा।

प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ करने पर वह सेना का पहचान पत्र नहीं दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने सिंह से और अधिक पूछताछ की तथा उन्हें उसके मकसद के बारे में और अधिक संदेह हो गया. बाद में गिरफ्तार व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह सैन्य अधिकारी नहीं है और केवल एक लेफ्टिनेंट की वेश बनाये हुए था. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version