Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नौगाम ब्लास्ट : हादसा या लापरवाही? पुलिस के बयान से मचा हड़कंप !

जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाने में हुए धमाके पर डीजीपी नलिन प्रभात ने साफ किया कि यह कोई आतंकी वारदात नहीं थी। उनके मुताबिक, फरीदाबाद से लाए गए विस्फोटक की जांच-सैंपलिंग के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट हुआ, जिसे उन्होंने एक दुर्घटना करार दिया।

by Gulshan
November 15, 2025
in Latest News, जम्मू कश्मीर
Nogam Blast

Nogam Blast : जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने नौगाम थाने में हुए धमाके को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे पूरी तरह एक दुर्घटना करार दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि थाने में हुआ विस्फोट किसी आतंकी हमले, साजिश या बाहरी हस्तक्षेप का नतीजा नहीं था, बल्कि एफएसएल टीम द्वारा फरीदाबाद से बरामद किए गए विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान हुआ एक बेहद दुखद हादसा था।

डीजीपी ने बताया कि विस्फोटक सामग्री की जांच प्रक्रिया पिछले दो दिनों से चल रही थी। इन्हीं जांचों के दौरान रात करीब 11:20 बजे अचानक यह विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।”
गृह मंत्रालय ने भी बयान जारी कर इस घटना को मात्र एक हादसा बताया है और किसी भी आतंकी एंगल से इंकार किया है।

RELATED NEWS

No Content Available

12 की मौत, 32 घायल 

इस दुर्घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 1 एसआईए अधिकारी, 3 एफएसएल कर्मी, 2 क्राइम विंग के कर्मचारी, 2 राजस्व अधिकारी और टीम के साथ मौजूद एक दर्जी शामिल हैं। वहीं, 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और 3 नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मलबा हटाने का काम अभी भी चल रहा है, ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

संवेदनशील विस्फोटक की जांच के दौरान हादसा

डीजीपी के अनुसार, फरीदाबाद से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक और केमिकल को उसकी संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए बेहद सावधानी से संभाला जा रहा था। इसके बावजूद रात में अचानक एक भीषण विस्फोट हो गया, जिसके बाद नौगाम पुलिस स्टेशन को भारी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने दोहराया कि यह घटना पूरी तरह दुर्घटना है और किसी भी तरह की अन्य अटकलें “बिना आधार” हैं।

यह भी पढ़ें : पासपोर्ट में बड़ा बदलाव! हाई-टेक पासपोर्ट आने के बाद पुराने…

विस्फोट इतना बड़ा था कि दक्षिणी श्रीनगर के कई इलाकों में इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके के तुरंत बाद पुलिस स्टेशन में आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। एहतियातन सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है।

Tags: Nogam Blast

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
kapoor family

डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर आउट! ट्रेलर में नीतू, करीना और रणबीर की मज़ेदार बातें देखें

Kanpur Dehat Firing Case: कानपुर में पिता ने बेटे को क्यों मारी गोली,24 साल के युवक की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

Kanpur Dehat Firing Case: कानपुर में पिता ने बेटे को क्यों मारी गोली,24 साल के युवक की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India