Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

J&K Update : कठुआ में तीन नागरिकों की हत्या से इलाके में डर और गुस्सा,गृह सचिव करेंगे समीक्षा बैठक

कठुआ में तीन नागरिकों की हत्या में आतंकी साजिश की आशंका है। लोग डरे और गुस्से में हैं। सरकार सुरक्षा बढ़ा रही है, और गृह सचिव हालात की समीक्षा के लिए जम्मू जा रहे हैं।

by SYED BUSHRA
March 10, 2025
in जम्मू कश्मीर
Kathua terrorist attack

Three Civilians Killed in Kathua : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की बिलावर तहसील में तीन नागरिकों की हत्या के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है, लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, और बाजार भी बंद रखे गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 15 साल के वरुण सिंह, 32 साल के योगेश सिंह और 40 साल के दर्शन सिंह के शव शनिवार को बरामद हुए। ये शव जिले के दूरदराज के मल्हार इलाके में इशु नाले से मिले।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

July 28, 2026
Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

June 10, 2026

घटना को लेकर गृह सचिव सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें खुफिया एजेंसियों, बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे।

मंत्री ने जताई आतंकी हमले की आशंका

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हत्या को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यह एक शांतिपूर्ण इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश लगती है और इसमें किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आतंकियों के शामिल होने का संदेह जताते हुए जांच की मांग की।

शादी में गए थे, फिर लापता हो गए

पुलिस के मुताबिक, ये तीनों नागरिक गुरुवार को बिलावर इलाके में एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद वे कठुआ के लोहाई मल्हार इलाके से अचानक लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये तीनों आखिरी बार गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे देखे गए थे। उस समय एक बारात देहोता गांव से लोहाई मल्हार के सुराग गांव जा रही थी।

गृह सचिव करेंगे समीक्षा बैठक

घटना को लेकर केंद्रीय गृह सचिव जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। वह वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और हालात का पूरा जायजा लेंगे।सरकार की कोशिश है कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों, और लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बना रहे।

उपमुख्यमंत्री ने जताई चिंता

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध और आतंकी घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी जम्मू-कश्मीर में कोई नागरिक लापता होता है, तो खतरे की घंटी बजने लगती है। अतीत में ऐसे कई लोग लापता हुए, जो सीधे तौर पर आतंकवाद से जुड़े नहीं थे, लेकिन बाद में या तो आतंकियों से जा मिले या फिर आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया।

इलाके में डर और गुस्सा

हत्या की इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं। वे इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों की गश्त तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

कठुआ में तीन नागरिकों की निर्मम हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। सरकार इलाके में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Tags: jammu kashmir newsKathua attack

SYED BUSHRA

Related Posts

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

by SYED BUSHRA
July 28, 2026

Amarnath Yatra bus accident :अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा...

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

by Kirtika Tyagi
June 10, 2026

Tragic Blast in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां...

amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

by SYED BUSHRA
July 31, 2025

Amarnath Yatra 2025:हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर...

Jammu & Kashmir News

उधमपुर में गोल्ड स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

by Gulshan
July 16, 2025

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, उधमपुर जिले के थाना मजालता को बंदना राजपूत नामक...

Kashmir to Kanyakumari rail link inauguration

PM मोदी जम्मू में रचेंगे इतिहास,वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंड़ी कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन सपना अब हकीकत

by SYED BUSHRA
June 6, 2025

 Jammu Kashmir News : 6 जून 2025 को भारत के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जुड़ने जा रहा है। इस...

Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में चढ़ा पारा.. प्रयागराज रहा सबसे गर्म, 13-14 मार्च को कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Kasganj News

होली और जुमे की नमाज एक दिन, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India