Site icon News1India

Rajouri Encounter: शहीदों को श्रद्धांजलि देने जम्मू पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घायल जवानों से भी करेंगे मुलाकात

जम्मू  : श्रीनगर में कई स्थानों पर सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी बीच केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे हैं। जम्मू में वो राजौरी में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी जम्मू के लिए निकल गए हैं। आपको बता दें, राजौरी में घायल जवानों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं घायल जवानों से भी रक्षामंत्री मुलाकात करेंगे।

सर्च ऑपरेशन में 48 घंटों में दो आतंकी मारे गए

सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में बारामूला और राजौरी में 1-1 आतंकियों को मार गिराया जा रहा है। आतंकियों की पहचान में सेना जुट गई है। गौरतलब है कि गुरुवार के दिन क्रीरी इलाके में दो आतंकी ढेर कर दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में ओर भी आतंकवादी छिपे हुए हैं। बता दें कि मारे गए आतंकियों के पास से सेना को थियार, गोला बारूद समेत कई मैगजीन मिले हैं।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version