Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

यूपी के औरैया जिले में है श्रीकृष्ण की ससुराल, यहां धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी

Web Desk by Web Desk
August 19, 2022
in धर्म, राज्य, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्‍ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्माष्मी का त्योहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा द्वारका, हस्तिनापुर और कुरुक्षेत्र के साथ भी कृष्ण का बहुत जुड़ाव रहा है और इन जगहों में भी जन्माष्मी की धूम देखते बनती है, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी एक और अहम जगह के बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह जगह है उनकी ससुराल कुदरकोट। यह जगह यूपी के औरैया जिले में है। यहां कृष्ण की शादी से पहले सिपाहियों को हाथियों से कुचलवा दिया गया था। इसी वजह से इस जगह का नाम कुदरकोट पड़ गया।

जैसा की हम जानतें है की आज जन्माष्टमी को त्यौहार है, और जन्माष्टमी आते ही मंदिरों से लेकर घर घर मे तैयारियां शुरू हो जाती है लेकिन आज हम आप को भगवान श्री कृष्ण के ससुराल के बारे में बताएंगे जो औरैया जिले में है और आज भी श्री कृष्ण भगवान की पत्नी रुक्मणि का महल स्थित है तो वही गांव में रुक्मणि माता का मंदिर भी बना हुआ है जहा जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां की जा रही है। महिलाए गीत गाकर ढोलक बजा रही है।असल में शादी तो कृष्ण की रूक्मिणी से हुई थी। और रूक्मिणी का हरण श्रीकृष्ण ने (मान्यता है कि) औरैया के बिधूना तहसील के कुदरकोट से किया था। तभी से यह क्षेत्र कृष्ण के ससुराल के नाम से प्रसिद्ध है। द्वापर में यह गांव कुन्दन पुर के नाम से राजा भीष्मक की राजधानी हुआ करती थी। देवी रूक्मिणी के पिता भीष्मक का किला अब खंडहर में बदल चुका हैं।

RELATED POSTS

Avika Gor Milind Chandwani Wedding

बालिका वधू बनी दुल्हन! मिलिंद संग शादी के बाद अविका ने शेयर की पहली तस्वीर, फैंस बोले – ‘नज़र न लगे'”

October 1, 2025
IPS Couple VRS Uttar Pradesh Police

Lucknow News:पहली बार आईपीएस दंपत्ति ने एक साथ मांगा वीआरएस मचा कोहराम,कौन से कारणों से सेवा छोड़ने का लिया निर्णय

October 1, 2025

रुकमणी का हरण करके लाए थे कृष्ण

देवी रुक्‍मणी के पिता राजा भीष्‍मक के राज्‍य की राजधानी कुदरकोट में थी। उस समय इस जगह को कुंदनपुर नाम से जाना जाता था। रुक्मणी के पिता अपनी बेटी का विवाह श्रीकृष्‍ण से करना चाहते थे, लेकिन रुक्मणी के भाई रुकुम ने अपने साले शिशुपाल के साथ उनका विवाह तय कर दिया। जब श्रीकृष्ण को यह बात पता चली तो उन्होंने एक मंदिर से देवी रुक्मणी का हरण कर लिया। रुक्मणी रोजाना इस मंदिर में पूजा करने जाती थीं। यहां पर माता गौरी की मूर्ती थी।

रुकुम ने हाथियों से कुचलवा दिए सैनिक

जब रुक्मणी के भाई रुकुम को यह पता चला की उनकी बहन का हरण हो चुका है तो वह क्रोधित हुआ। रुकुम अपने साले के साथ रुक्मणी का रिश्ता तय कर चुका था, पर अब शादी न होने पर उसकी नाक कटनी तय थी। उसने अपना गुस्सा बेचारे सैनिकों पर निकाला और जो भी सैनिक देवी रुक्मणी के साथ मंदिर गए थे, उन्हें हाथियों से कुचलवा दिया। इसी घटना के बाद कुंदनपुर का नाम कुदरकोट पड़ गया।

आलोपा देवी की कहानी

ऐसा कहा जाता है कि जब माता गौरी के मंदिर से देवी रुक्मणी का हरण हुआ तो गौरी माता की मूर्ति भी वहां से गायब हो गई। इसके बाद से इस मंदिर को आलोपा देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। आज भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं और माता गौरी की पूजा करते हैं। हालांकि रुकुम के जाने के बाद कुदरकोट के लोग श्रीकृष्ण को पूरे मन से चाहने लगे और मथुरा-वृंदावन की तरह कुदरकोट में भी जन्‍माष्‍टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। पूरा कस्‍बा अपने दामाद का जन्‍मोत्‍सव हर्षोल्लास से मनाता है।

Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Avika Gor Milind Chandwani Wedding

बालिका वधू बनी दुल्हन! मिलिंद संग शादी के बाद अविका ने शेयर की पहली तस्वीर, फैंस बोले – ‘नज़र न लगे'”

by Gulshan
October 1, 2025
0

Avika Gor Milind Chandwani Wedding : टीवी इंडस्ट्री की चहेती एक्ट्रेस अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चांदवानी इन दिनों...

IPS Couple VRS Uttar Pradesh Police

Lucknow News:पहली बार आईपीएस दंपत्ति ने एक साथ मांगा वीआरएस मचा कोहराम,कौन से कारणों से सेवा छोड़ने का लिया निर्णय

by SYED BUSHRA
October 1, 2025
0

Indian Police Services: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पहली बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबका ध्यान खींच...

Free Services Schemes October 2025 India

Free Services: आम जनता को मिलेगा सीधा फायदा,स्वास्थ्य,शिक्षा,पेंशन और रेलवे सहित कई क्षेत्रों में जानिए कौन सी नई योजनाएं हुई लागू

by SYED BUSHRA
October 1, 2025
0

Free Services from 1st October 2025: देशभर में सरकार ने कई नई मुफ्त योजनाएं लागू कर दी हैं। इनका उद्देश्य...

Gold Price Today

सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानिए 1 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट!

by Gulshan
October 1, 2025
0

Gold Price Today :  देशभर में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। बुधवार, 1 अक्टूबर को सोना...

Umar Ansari

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का बेटा Umar Ansari 39 दिन बाद जेल से रिहा, पुलिस ने कहा- गतिविधियों पर रहेगी नजर

by Mayank Yadav
October 1, 2025
0

Umar Ansari Bail: गाजीपुर जिले में माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की रिहाई मंगलवार शाम 7 बजकर...

Next Post

CBI Raid: डिप्टी सीएम Manish Sisodia के घर CBI के छापे पर CM केजरीवाल का रिएक्शन, बोले- केंद्र ने CBI भेजी, पूरा cooperate करेंगे

हमीरपुर: सिटी फॉरेस्ट घूमने गई छात्रा के साथ 6 बदमाशों ने की दरिंदगी, वीडियो किया वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version