मोदी के स्वागत में जापान गूंजा जय श्री राम, भारतीय बोले- जो काशी को सजाए है, वो टोक्यो आए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां QUAD समिट में हिस्सा लेने आए हैं। मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।

भारतीय लोगों ने PM मोदी के आने की खुशी में भारत मां की जय के नारे भी लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में मंगलवार शाम तक रुकेंगे। अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। यानी 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM और 35 CEO से मिलेंगे।

जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात
PM मोदी जापानी PM फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। टोक्यो दौरे पर भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।

रूस- यूक्रेन मुद्दे पर होगी बात

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक बाइलैटरल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मसले पर भी बात होगी।

पीएम मोदी के 23 मई के कार्यक्रम

PM मोदी के 24 मई के कार्यक्रम

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version