Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Japanese techniques : अगर आप भी फ़िज़ूल की सोच में रहते हैं गुम ,तो बदलाव के लिए अपनाए कुछ आसान जापानी तरीके

ओवरथिंकिंग से बचने के लिए जापानी तकनीकें जैसे इकिगाई, फूरो, शिनरिन-योकू, जजेन, और किंत्सुगी अपनाएं। ये तकनीकें जीवन के उद्देश्य खोजने, दिमाग शांत करने, और खामियों को स्वीकारने में मदद करती हैं। इन्हें सही तरीके से अपनाकर आप तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 13, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Japanese techniques to reduce overthinking : ओवरथिंकिंग यानी किसी भी चीज़ के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचना। ऐसा करने वाला इंसान इतना उलझ जाता है कि उसे अपने वर्तमान की खबर ही नहीं रहती। इस वजह से वह किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे पाता। लेकिन चिंता की बात नहीं, कुछ जापानी तकनीकें है जो आपको इस समस्या से बाहर निकाल सकती हैं। आइए, इन्हें समझते हैं।

इकिगाई

RELATED POSTS

क्या होता है self journaling method? कैसे बन रहा है ये स्ट्रेस दूर करने का तरीक़ा

क्या होता है self journaling method? कैसे बन रहा है ये स्ट्रेस दूर करने का तरीक़ा

May 30, 2025
Health tips : छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा क्यों आता है? कहीं आपके चिड़चिड़ेपन की वजह कुछ और तो …

Health tips : छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा क्यों आता है? कहीं आपके चिड़चिड़ेपन की वजह कुछ और तो …

May 12, 2025

जीवन का उद्देश्य ढूंढें

इकिगाई जापानी तकनीक है, जो बताती है कि हमें अपने जीवन का उद्देश्य खोजना चाहिए। जब आप ज्यादा सोचने लगें, तो एक कागज और पेन लेकर अपने जीवन के उद्देश्यों को लिखें। यह आपको विचारों को स्पष्टता देगा और दिमाग से गैरजरूरी विचार हट जाएंगे। इससे आपको internal peace भी महसूस होगी।

फूरो

गर्म पानी से नहाएं

गर्म पानी से नहाना केवल शरीर को आराम नहीं देता, बल्कि आपके मन में चल रहे विचारों को भी शांत करता है। जब भी ओवरथिंकिंग से परेशान हों, हल्के गर्म पानी से नहा लें। आप खुद को तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करेंगे।

शिनरिन योकू

जंगल में घूमें

शिनरिन योकू यानी जंगल में समय बिताना। अगर आप बहुत सोच रहे हैं, तो किसी हरे भरे जंगल में जाएं और वहां कुछ देर टहलें। गहरी सांस लें और आसपास की प्रकृति को महसूस करें। यह तकनीक आपके दिमाग को शांत करेगी और चिंता को कम करेगी।

जजेन

ध्यान लगाएं

जजेन एक माइंडफुलनेस अभ्यास है। इसमें आप किसी शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लेते हैं और अपने विचारों को बिना किसी डर या निर्णय के आने देते हैं। यह तरीका आपके विचारों को बहने देता है, लेकिन आप उन विचारों में फंसते नहीं।

किंत्सुगी

टूटे को जोड़ने की कला

किंत्सुगी जापानी कला है, जो सिखाती है कि खामियां भी खूबसूरत होती हैं। इसमें टूटे हुए बर्तनों को जोड़ा जाता है, और उनकी दरारें छिपाने की बजाय सुनहरे रंग से भरी जाती हैं। यह तकनीक हमें यह समझने में मदद करती है कि जीवन की खामियां हमारी कहानी का हिस्सा हैं और इन्हें स्वीकार करना चाहिए।

ओवरथिंकिंग एक आम समस्या है, लेकिन सही तकनीकों से इसे रोका जा सकता है। इकिगाई, फूरो, शिनरिन योकू, जजेन, और किंत्सुगी जैसी जापानी विधियां आपको दिमागी शांति और खुशी पाने में मदद करेंगी। इन्हें अपने जीवन में अपनाएं और बेवजह की सोच से छुटकारा पाएं।

Tags: Japanese philosophymental wellnessoverthinking solutions
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

क्या होता है self journaling method? कैसे बन रहा है ये स्ट्रेस दूर करने का तरीक़ा

क्या होता है self journaling method? कैसे बन रहा है ये स्ट्रेस दूर करने का तरीक़ा

by Sadaf Farooqui
May 30, 2025

How to Reduce Stress: आजकल की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में ज्यादातर लोग अकेलेपन और तनाव का सामना कर रहे हैं।...

Health tips : छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा क्यों आता है? कहीं आपके चिड़चिड़ेपन की वजह कुछ और तो …

Health tips : छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा क्यों आता है? कहीं आपके चिड़चिड़ेपन की वजह कुछ और तो …

by SYED BUSHRA
May 12, 2025

Get Angry Over Small Things अगर आपको हर बात पर जल्दी गुस्सा आता है, या कोई हल्की बात भी बहुत...

Tea Benefits: चाय के शौकीनों लिए अच्छी ख़बर, अब इस तरह से चाय बनाकर आप भी अपना स्ट्रेस कर सकते हैं कम

Tea Benefits: चाय के शौकीनों लिए अच्छी ख़बर, अब इस तरह से चाय बनाकर आप भी अपना स्ट्रेस कर सकते हैं कम

by Sadaf Farooqui
February 8, 2025

Tea Benefits: दिन भर काम करते रहने से अगर आपकी बॉडी थक जाए तो आराम करके थकान दूर कर सकते...

Next Post
Lucknow

Lucknow News: 26 जनवरी से बाइक चालकों के लिए नया नियम... ना मानने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल

Vastu tips: क्या सिग्नेचर के नीचे लाइन खींचना सही है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Vastu tips: क्या सिग्नेचर के नीचे लाइन खींचना सही है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version