हिजाब मामले पर सामने आई जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया, कहा-“गुंडों की निंदा करता हूं”

मुंबई: कर्नाटक का हिजाब मसला अब धीरे- धीरे विवाद का रूप लेते जा रहा है। बॉलीवुड की कई महान हस्तियों ने इस चीज़ की कड़ी निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है की- “मैं कभी बुर्का और हिजाब के फेवर में नहीं रहा, मैं अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हूं, लेकिन साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है, ये अफसोसजनक है।”

हिजाब विवाद के बारे में जानिए

कर्नाटक के उड्डुपी में सरकारी PU कॉलेज में जब 6 लड़कियों को क्लास अटेंड करने की इजाजत नहीं दी तब उन्होंने कर्नाटक के हाई कोर्ट में एक PIL दर्ज की। उनके मुताबकि संविधान के हिसाब से उन्हें हिजाब पहनने का अधिकार है। इसी बीच अन्य कॉलेज में कई प्रोटेस्ट हुए जिसमें एक लड़की हिजाब पहनकर कॉलेज में धरना देने जा रही थी तभी भगवा गमछा लपेटे लड़को के भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके जवाब में लड़की ने भी अल्लाह-हू- अकबर के नारे लगाए। इस मसले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से फ़ैल रहा है।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version